मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में टॉप कॉमेडियन भारती सिंह जल्द नजर आने वाली हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार बहुत धमाल होने वाला है। खबर है कि भारती सिंह सलमान संग मिलकर बहुत मस्ती करने वाली हैं। शो में वह सलमान की पत्नी बनकर आने वाली हैं और इस दौरान सलमान और भारती की कॉमेडी दर्शकों को लोट पोट करने वाली होगी...
दरअसल भारती सिंह 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनेंगी लेकिन वो बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक होस्ट के तौर पर आएंगी। वो वीकेंड स्पेशल में सलमान खान के साथ आएंगी। द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, भारती सिंह सलमान खान की पत्नी बनेंगी। औेर वह शो में 9 बच्चे लेकर आएंगी जिन्हें सलमान का बताएंगी। बता दें कि भारती को सलमान खान से 9 बच्चे हैं क्योंकि पिछले 9 सीजन से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
3 of 5
Kapil Sharma and Bharti Singh
इन 9 बच्चों में से एक संजय दत्त का रोल करेगा। गौरतलब है कि 'बिग बॉस' सीजन 5 को सलमान और संजय दत्त ने होस्ट किया था। यही नहीं भारती सिंह घर के अंदर एक ज्योतिषी बनकर जाएंगी। भारती घर के कंटेस्टेंट को उनके भविष्य के बारे में बताएंगी।
हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभी फिलहाल दोनों की तबीयत बेहतर है। बता दें कि भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं। इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर कर रहे हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसके अलावा भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं।