बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और फर्स्ट रनर-अप हिना खान के बीच की लड़ाईयों से हर कोई वाकिफ है। आए दिन दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती रहती है। इतना ही नहीं दोनों के साथ-साथ इनके फैंस भी सोशल मीडिया पर अक्सर भिड़ते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि जब बिग बॉस के विनर के लिए शिल्पा के नाम की घोषणा हुई थी तो उस समय हिना के फैंस ने कैसा रिएक्शन दिया था। इस वीडियो पर शिल्पा की नजर गई तो उन्होंने ट्वीट कर हैरान करने वाला रिएक्शन दिया।
शिल्पा शिंदे ने वीडियो को रिट्वीट कर लिखा, 'जिंदगी सही में बहुत छोटी है। नेगेटिविटी से ज्यादा फन देखो। मैं सही में हिना खान को पसंद करती हूं। अब बिग बॉस खत्म हो चुका है, तो अब आपस में लड़ने का कोई फायदा नहीं है। हिना वाकई में बहुत अच्छा जा रही हैं और मेरी सभी फैंस से निवेदन है कि एक दूसरे से नफरत करने से अच्छा है उन्हें प्यार करें। सभी को बहुत सारा प्यार।'
शिल्पा के इस ट्वीट को देखकर लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा ने हिना के आगे दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। अब देखना यह है कि क्या शिल्पा द्वारा बढ़ाया गया दोस्ती का हाथ हिना स्वीकार करेंगी? क्या दोनों के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत होगी?