बिग बॉस 11 से निकलने के बाद मिली लोकप्रियता को सारे कंटेस्टेंट्स इंज्वॉय कर रहे हैं। शो की विनर शिल्पा शिंदे 105 दिनों के मुश्किल सफर के बाद शो जीतने में कामयाब रहीं। पूरे सीजन के दौरान हमने देखा कि ना केवल घर के बाहर दर्शकों ने बल्कि सलमान खान ने भी शिल्पा शिंदे का सपोर्ट किया।
Bigg Boss 11: सलमान को 'मिस' कर रहीं शिल्पा शिंदे, इस तरह कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के खत्म होने के बाद सलमान और शिल्पा की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। अब शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शिल्पा ने इस बात की जानकारी दी है कि वह बिग बॉस को और सलमान को खूब मिस कर रही हैं।
Indeed such a gem of a person SalmanBhai is. Missing #BB11 #WeekendkaVaar with @BeingSalmanKhan A post shared by Shilpa Shinde (@shilpashindeee) on
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि, 'जब मैं मुश्किलों का सामना कर रही थी और टीवी पर काम करने के लिए मुझे कोई भी अनुमति नहीं दे रहा था तो लोगों ने मुझसे कहा कि मैं सलमान से मिलूं लेकिन मैंने उस समय ऐसा नहीं किया था।' खैर बिग बॉस के बाद शिल्पा ने मीडिया को बताया था कि वह जिन-जिन कानूनी पचड़ों में फंसी हुई थी, वह सब कुछ सुलझ चुका है और उन्होंने इसके लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया।
इससे पहले सलमान के इस तरह से सपोर्ट में आने के बाद शिल्पा शिंदे ने उनको धन्यवाद दिया। शिल्पा ने सलमान को थैंक्स बोलते हुए ट्वीट किया। उन्होंने सबसे पहले अपने फैंस को धन्यवाद बोलते हुए लिखा, 'मुझे सपोर्ट करने और विनर बनाने के लिए सभी का धन्यवाद, मुझे पता चला आज सोशल मीडिया पर क्या ट्रेंड कर रहा है और मुझे इस बात का गर्व है। नेटवर्क इश्यू की वजह से मैं लाइव नहीं आ पाई लेकिन मैं जल्द ही अपने फैंस से लाइव बात करूंगी।'
Hi Friends, many thanks to all of you for supporting me & making me winner of #BB11
I also got to know about today's trend & feels really top of the world🙏🏼
Due to network issues I m unable to come live. Bt will come live once I am back, lot to talk with you all
Keep Loving me
Sincere thanks to Salmanji @BeingSalmanKhan for all your encouragement throughout this show.
— Shilpa Shinde (@ShindeShilpaS) January 20, 2018
I am short of words to express my gratitude towards you
🙏