फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: घर में कुछ ऐसा हुआ, अचानक बोल्ड डांस करने लगीं सपना चौधरी

Tue, 17 Oct 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 17 Oct 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
in bigg boss 11 sapna hot dance with vikas gupta and love

बिग बॉस के घर में मॉर्निंग सॉन्ग का जलवा तो हमेशा से ही रहा है। मॉर्निंग सॉन्ग के बजते ही घरवालों को अपना बेड छोड़कर गाने के साथ नाचना होता है। सब लोग अपने हाथ पैर हिलाते नजर आते हैं और इन सबके बीच अगर आपको सपना चौधरी का हॉट डांस देखने का मौका मिले तो फिर क्या कहने। जी हां एक बार फिर सपना ने अपने कातिलाना मूव्स दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 

in bigg boss 11 sapna hot dance with vikas gupta and love

सपना ने हरियाणवी गाने 'रे छोरी तू से बड़ी बिंदास' में जमकर हॉट डांस किया। इस गाने पर सपना चौधरी का डांस यूट्यूब पर पहले भी वायरल हो चुका है। उनके फैंस इस डांस के दीवाने हैं और एक बार फिर बिग बॉस के घर में सपना ने लोगों को अपना दीवाना बनाया। 

in bigg boss 11 sapna hot dance with vikas gupta and love

सपना ने इस गाने पर घर के कैप्टन विकास गुप्ता और पड़ोसी घर के सदस्य लव के साथ हॉट मूव्स दिए। सिर्फ इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे और अर्शी ने भी सपना के साथ जमकर डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
in bigg boss 11 sapna hot dance with vikas gupta and love

आपको बता दें कि हरियाणा की सपना चौधरी अपने हॉट डांस के लिए ही लोगों में मशहूर हैं। यूट्यूब पर उनके लाखों व्यूर्स हैं। हालांकि सपना जब से बिग बॉस के घर पर आई हैं हर बार बोल्ड डांस कर घर के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों का भी मन लुभा रही हैं।

विज्ञापन
in bigg boss 11 sapna hot dance with vikas gupta and love

पिछले कुछ समय से बिग बॉस के घर में सपना का एक नया ही रूप देखने को मिल रहा है। वो गुस्से में चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। अर्शी के पीछे तो वो अक्सर लगीं रहती हैं लेकिन उनका ये गजब डांस सबके गुस्से पर पानी फेर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed