रियल्टी शो बिग बॉस-11 के घर 'वीकेंड का वार' में एक्ट्रेस सनी लियोनी पुहंची। सनी को देखकर सभी घरवालें बेहद खुश नजर आए। सनी ने भी घर में खूब मस्ती की और खेला ये मजेदार खेल...
जी हां, बिग बॉस के घर फिल्म 'तेरा इंतजार' का प्रमोशन करने पहुंचे एक्टर अरबाज खान और सनी लियोनी ने जमकर मस्ती की। ऐसे में सनी घर के अंदर जाकर घरवालों से मिली और उनके साथ एक खेल भी खेला जिसका नाम था 'थोड़ा खिलाओ, थोड़ा लगाओ।'
इस खेल में पहला नंबर शिल्पा का था। सनी के ये पूछने पर कि घर में कौनसा कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुस्त है तो शिल्पा ने सपना का नाम लिया। इसके बाद शिल्पा ने खेल के मुताबिक सपना के ऊपर सॉस डाली।
वहीं, इसके बाद विकास की बारी आई और उन्होंने सीधे हिना का नाम लिया। विकास ने खेल के मुताबिक, हिना के सिर और मुंह पर चॉकलेट लपेटी। लेकिन जब हिना से घर के एक कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विकास का नाम लिया। हिना ने विकास को पहले अंडा खिलाया और फिर बाकी के अंडे उनके सिर पर फोड़कर डाल दिए।
लेकिन इस बीच जो सबसे दिलचस्प था वो यो था कि इस खेल में बारी आई अर्शी खान की। जब सनी ने उन्हें घर के किसी कंटेस्टेंट को चुनने का मौका दिया तो उन्होंने तुरंत हितेन का नाम लिया। दरअसल, सनी ने अर्शी से ये पूछा कि घर में कौनसा कंटेस्टेंट सबसे ज्याजा मक्खन लगाता है। इसके बाद अर्शी ने हितेन के शरीर पर रगड़-रगड़ कर मक्खन लगाया।