बिग बॉस 11 के घर में हिना खान किसी ना किसी को बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान हिना खान पर भड़के हुए दिखाई दिए। इससे पहले भी सलमान ने कई बार हिना की क्लास लगाई है।
Bigg Boss 11: हिना खान ने कहा कुछ ऐसा, सलमान ने एक बार फिर लगा दी क्लास
Shuru ho gaya hai teekhe sawalon ka silsila. Dekhiye #WeekendKaVaar aaj raat 9 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/joiVAfLw9l
— COLORS (@ColorsTV) December 30, 2017
पढ़ें: Bigg Boss 11: 'वीकेंड का वार' से पहले यहां जानिए, ये कंटेस्टेंट हो गया घर से बाहर
इससे पहले बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान ने एक बार फिर शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। प्रियांक और सपना चौधरी से बात करते वक्त उन्होंने इशारों में कहा कि शो के मेकर्स शिल्पा शिंदे और उनके गैंग के सदस्यों को फेवर कर रहे हैं। जब हिना खान ये सारी बातें कर रही थीं, तो सलमान 'मी-टीवी' के जरिये उनकी बातें सुन रहे थे। जैसे ही हिना खान ने अपनी बात पूरी की सलमान ने उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया कि उनकी बोलती ही बंद हो गई।
दरअसल, प्रियांक शर्मा ने हिना खान के सामवे अर्शी खान और शिल्पा शिंदे के मोटापे का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना सांड से कर दी थी। वहां लव मौजूद थे और उन्होंने प्रियांक को ऐसा ना कहने के लिए समझाया पर प्रियांक नहीं रुके। वहीं, हिना खान ने प्रियांक शर्मा को ना तो रोका, ना समझाया। इसी बात को लेकर सलमान ने प्रियांक के साथ-साथ हिना की भी जमकर क्लास लगाई। जैसे ही सलमान खान वहां से हटे, हिना खान ने शो के मेकर्स पर ही आरोप लगा दिया।
हिना खान ने चीखते हुए कहा, 'हद है यार...कुछ भी हो घर में बोलते हैं हिना तुमने क्यों नहीं समझाया...मैंने क्या ठेका ले रखा है सबका?' प्रियांक ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो हिना बोल पड़ीं, 'अरे भाई ये इनका शो है मैं तुझे शॉर्ट में बोलती हूं.... ये इन्ही पे (शिल्पा एंड टीम) चलाना है शो इनको और कुछ नहीं...साफ साफ पता चल रहा है।'