{"_id":"59e473b44f1c1b76678b5fae","slug":"bigg-boss-11-mehjabi-give-bad-comment-on-arshi-s-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महजबी ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर किया गंदा कमेंट, कहा-टीवी पर सब उतार दिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
महजबी ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर किया गंदा कमेंट, कहा-टीवी पर सब उतार दिया
Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के पड़ोसी घर से आए कंटेस्टेंट इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी सव्यसाची घर के लॉन में डांस कर दूसरे सदस्यों का मन लुभाते नजर आते हैं तो कभी महजबी सिद्दकी अपने शब्दों से लोगों पर चिल्लाती नजर आती हैं। इस बार उन्होंने अपनी बातों पर कोई नियंत्रण नहीं रखा और ऑन कैमरा एक कंटेस्टेंट के ऊपर गंदा कमेंट कर दिया।
महजबी ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर किया गंदा कमेंट, कहा-टीवी पर सब उतार दिया
2 of 5
आपको बता दें कि शिवानी दुर्गा के घर से बाहर जाते ही घरवाले फिर से अपनी निजी जिंदगी में लौट गए। सब एक साथ डिनर टेबल पर बैठकर सलमान खान की बातों पर चर्चा करने लगे। सलमान ने वीकेंड के वार में सब्यसाची की पोल खोलते हुए ये बताया था कि उन्होंने अर्शी को देखकर उन्हें ट्रांसजेंडर कहा था। अर्शी को इस बात का बहुत बुरा लगा।
महजबी ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर किया गंदा कमेंट, कहा-टीवी पर सब उतार दिया
3 of 5
देर रात अर्शी और विकास गुप्ता सव्यसाची की इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे। अर्शी ने विकास को बताया कि वो शो में जिस तरह से लोगों का मनोरंजन कर ही हैं वैसी वो घर पर नहीं रहतीं। उनके घर का माहौल अलग है। वो घर पर नकाब पहनती हैं।
महजबी ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर किया गंदा कमेंट, कहा-टीवी पर सब उतार दिया
4 of 5
अर्शी की इस बात को सुनकर महजबी को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सभी घरवालों के सामने उस पर बेहद गंदा कमेंट कर दिया। महजबी ने कहा कि घर में नकाब पहनने वाली नेशनल टीवी पर सब उतार देती है। अर्शी की बात सुन महजबी ने कहा कि वो बकवास कर रही है। घर पर नकाब पहनने वाली बिग बॉस के घर में कपड़े उतारकर घूमती है। हालांकि पुनीश ने अर्शी का साथ देते हुए कहा कि कपड़े न पहनकर घूमना उसकी अपनी च्वाइस है।
विज्ञापन
महजबी ने बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट पर किया गंदा कमेंट, कहा-टीवी पर सब उतार दिया
5 of 5
वैसे सबसे हैरानी वाली बात तो तब हुई जब महजबी की इस बात पर हिना खान ने जमकर ताली बजाई और 'आई लव इट' कहा। महजबी ने कहा कि उसे तो समझ ही नहीं आ रहा कि घर पर नकाब में रहने वाली का नेशनल टेलीविजन पर कुछ नहीं बचा। न ही खानदान न ही इज्जत। अब खुलेगी पोल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।