बिग बॉस 11 के घर में चल रहा ड्रामा सबको पता है। एक बार फिर से बिग बॉस ने घरवालों को ऐसा लग्जरी बजट टास्क दिया है कि हंगामा मचना तय है। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे भी सामने आएंगे।
Bigg Boss 11: चुपचाप सुनती रहीं हिना, किसने कहा, 'दोगली और कपटी औरत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के एपिसोड में बिग बॉस घर वालों को लग्जरी बजट टास्क देंगे जिसमें एक कंटेस्टेंट को रोबोट बनना होगा। इस दौरान दूसरे घरवाले रोबोट बने व्यक्ति को जो चाहें वो बोल सकते हैं, हालांकि बिग बॉस ने एक शर्त रखी है जो कंटेस्टेंट रोबोट बना है, उसे किसी भी हालत में कोई इमोशन अपने चेहरे पर नहीं आने देना है। दूसरी तरफ बाकी लोग मिलकर किसी भी तरह से रोबोट बने कंटेस्टेंट के चेहरे पर इमोशन लाना है।
.@ipriyanksharmaa & @eyehinakhan are under @lostboy54's scanner in the 'BB Lab' Luxury Budget Task! Watch the drama unfold tonight at 10:30 PM only on #BB11 pic.twitter.com/5XzKQ53XZL
ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि बिग बॉस के घर में आज कितना हंगामा मचने वाला है। टास्क के दौरान घर के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता, हिना खान को दोगली कहते हुए नजर आ रहे हैं, विकास यही नहीं रुकते वो हिना को कहते हैं कि, ‘इतनी दोगली और कपटी औरत है यह.. गंदगी फैलाना, लोगों की रेसपेक्ट उड़वाना कोई इनसे सीखे।’
इसके बाद बारी आती है आकाश ददलानी की। विकास कहते हैं कि ‘लड़कियों को ढंग से टच करना नहीं आता तेरे को… बाहर तेरे को इतना पीटेंगे पकड़-पकड़ के मेंढ़क की आंख कि तुझे पता भी नहीं चलेगा कि तेरी हालत क्या होने वाली है।’