बिग बॉस में आए दिन कोई ना कोई बवाल और लवस्टोरी सामने निकलकर आ रही है। 30 अक्टूबर के शो में ढिंचैक पूजा ने लव त्यागी को लेकर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद घर की एक और फीमेल कंटेस्टेंट की लवस्टोरी सुर्खियों में आ रही हैं..चलिए जानते हैं कौन हैं वो...
बिग बॉस को एक महीना हो चुका है ऐसे में घर में कभी झगड़े तो कभी प्यार भी देखने को मिल रहा है। खैर, घर में लड़ाई तो रोज देखने को मिल जाती है लेकिन जब किसी मेल और फीमेल कंटेस्टेंट की लवस्टोरी सामने आती है तो जानना लाजमी हो जाता है।
बिग बॉस में सबसे पहली लवस्टोरी प्रियांक और हिना के बीच शुरू होते-होते रह गई। इसके बाद पुनीश और बंदगी के लव का तड़का घर में रोज सूंघने को मिलता है। इसके बाद तो ढिंचैक पूजा ने भी लव त्यागी का नाम लेकर घर में सनसनी मचा दी। चलिए अब बतातें हैं घर की अगली कंटेस्टेंट की लवस्टोरी के बारें में..
बेनाफ्शा जी हां, घर में जिन्हें सब बेन के नाम से पुकारते हैं। बेन का नाम किसी वरुण सूद से जोड़ा जा रहा है। ये वरुण सूद वहीं हैं जो बेन के साथ एमटीवी शो 'स्पिलिट्विला' में दिखाई दिए थें। खबर है कि वरुण ने बेन को बचाने का जिम्मा उठा लिया है। दरअसल, घर से बाहर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे बेन को वोट कर उन्हें सेफ करें।
खबर है कि वरुण अकसर बेन और अपने फोटों इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बेनाफ्शा से शो में कई बार उनके ब्वायफ्रेंड को लेकर भी बातें चली थी। लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। लेकिन सच क्या है ये तो बेन और वरुण ही जानते हैं।