{"_id":"59e348574f1c1b6e548b765d","slug":"bigg-boss-11-host-salman-khan-apologised-to-all-the-dogs-for-abusing-zubair-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 में सलमान खान ने 'कुत्ता' कहने पर मांगी माफी, कारण कहीं जुबैर तो नहीं ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11 में सलमान खान ने 'कुत्ता' कहने पर मांगी माफी, कारण कहीं जुबैर तो नहीं
Mon, 16 Oct 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से जुबैर खान बिग बॉस के घर से गए हैं, तभी से उनके और शो के होस्ट सलमान खान के बीच मामला गर्माता जा रहा है। इस सप्ताह शनिवार को वीकेंड के वार में सलमान खान ने स्टेज से पिछले सप्ताह के अपने व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह उन्होंने कुत्ता शब्द का प्रयोग किया था, जिसके लिए वो माफी मांगते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें जुबैर का नाम नहीं लिया।
दरअसल पिछल हफ्ते सलमान ने जुबैर को उनके खराब व्यवहार और महिलाओं के लिए घटिया शब्दों का प्रयोग करने के कारण कुत्ता तक कह डाला था। इसके बाद शो के बाहर हुए जुबैर ने सलमान पर मुकदमा तक दर्ज करवा दिया और वो चाहते थे कि सलमान उनसे माफी मांगें।
3 of 5
सलमान ने इस शनिवार को कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह 'कुत्ता' शब्द इस्तेमाल किया था, जिसके लिए वो माफी मांगते हैं। हालांकि इसके बाद सलमान ने कहा ' मैं अपने और दुनिया के सभी कुत्तों से माफी मागंता हूं कि मैंने उनका इस्तेमाल किया। वे तो बहुत वफादार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इससे पहले जुबैर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कलर्स चैनल वाले चाहते हैं कि वे वापस बिग बॉस के घर आए, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी। जुबैर का कहना कि वे शो में तभी वापसी करेंगे, जब शो के होस्ट सलमान उनसे माफी मांगे और कहें कि उन्होंने गलत शब्द कहे थे, क्योंकि वे अपने आत्म सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे।
जुबैर ने चैनल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चैनल टीआरपी बटोरने के लिए उनकी उस छवि को दिखा रहा है, जो वो नहीं हैं। इंटरव्यू ने उन्होंने कहा कि सलमान के खिलाफ उन्होंने एआईआर दर्ज करवा दी है और अब वो चैनल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।