'बिग बॉस-11' में दिवाली का जश्न मनाया गया जहां घर में दो मेहमान आए। बाकी घर वाले इन्हें देखकर खुश तो हुए ही, लेकिन विकास गुप्ता और हीना खान का चेहरा खिल गया।
Bigg Boss 11: शो में आएगा विकास का बेस्ट फ्रेंड, हिना से ऐसे करेगा हिसाब बराबर, देखें वीडियो
बतौर मेहमान शो में टीवी के मशहूर एक्टर रित्विक धंजानी और रवि दूबे की इंट्री हुई। गौरतलब है कि एकता कपूर की क्रियेटिव टीम का हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता और बालाजी के बैनर तले बने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के लीड एक्टर रहे रित्विक धंजानी अच्छे दोस्त हैं।
दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया गया था कि उन्हें मेहमानों को सामान बेचकर पैसे कमाने हैं। दिलचस्प बात ये कि घर के कुछ सदस्यों को ही सामान बनाया गया और कुछ को उनका सेल्सपर्सन।
विकास गुप्ता ढोल बने तो वहीं हिना खान को उन्हें बेचने की जिम्मेदारी दी गई। विकास गुप्ता की खूबियां बताते हुए हिना ने ऐसी ऐसी बातें बोलीं कि पलटकर ग्राहक रित्विक ने उनकी क्लास लगा दी। देखें वीडियो-
The housemates sell unique products to guests @rithvik_RD & @_ravidubey in tonight's sale. Don't miss this on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/FOf4yS54lj