बिग बॉस का घर हो और हंगामा न हो ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। ऐसा ही कुछ हुआ इस हफ्ते बुधवार के खेल में, जिसने बिग बॉस के घर का एक बड़ा राज खोल दिया। दरअसल, लक्जरी बजट टास्क के तहत घरवालों को अर्शी और हितेन का तलाक कराना था। जिसमें घर वालों ने जमकर एक दूसरे पर आरोप लगाए।
Bigg Boss के घर में हिना खान ने खोला ऐसा राज, जानकर रह जाएंगे सन्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी टास्क के दौरान हिना पर भी कई आरोप लगे। जिसके बाद हिना खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने घर का एक बड़ा राज खोल दिया। हिना खान ने लव त्यागी और प्रियांक शर्मा से कहा कि उन दोनों के चले जाने के बाद वह इन सब चीजों को कैसे बर्दाश्त करेंगी।
जिसके बाद एक सूत्र ने ट्वीट कर कहा कि हिना खान के कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया है कि वह शो में फाइनल तक बनी रहेंगी। हिना ने लव और प्रियांक से जो कहा उससे तो यहीं पता चलता है कि वह फाइनल तक शो में बनी रहेंगी।
पढ़ें: ‘गंदे बयानों’ की हद तक गिर गया सलमान खान का ‘बिग बॉस’! अर्शी खान बनी टारगेट
यह शो का एक ऐसा सच है, जिसके बारे में किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सालील सैंड ने लिखा, 'हिना खान आपको यह राज नहीं खोलना था कि आपके कॉन्ट्रैक्ट में यह लिखित है कि आप शो में फाइनल तक बनी रहेंगी।'
#BiggBoss11: highlight of the day: #HinaKhan tells #PriyankSharma and #LuvTyagi that it will be tough to stay in the #BiggBoss house once they are gone. #Hina you were not to disclose this openly that you had this written in your contract that you will stay on till the finale.