फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए रियलिटी शो में दिखेंगे मिलिंद सोमन, स्मोकिंग करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 24 Nov 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Fri, 24 Nov 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
model milind soman ready for hosting new realty series i can
मिलिंद सोमन - फोटो : milind soman

अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन हाल ही में बतौर जज 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में नजर आए थे। अब एक बार फिर से मिलिंद एक रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं।



पढ़ें: 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ मिलिंद सोमन ने डाली ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर ट्रोल

model milind soman ready for hosting new realty series i can
मिलिंद सोमन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिलिंद सोमन डिजिटल प्लेटफार्म Viu के लिए शो करेंगे जिसे बीबीसी वर्ल्डवाइड इंडिया के सहयोग से बनाया गया है। इस वेब सीरीज का नाम 'आई कैन' होगा। शो की खास बात ये होगी कि इसमें स्मोकिंग के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। मिलिंद सोमन खुद भी एक्टिव स्मोकर रह चुके हैं और करीब तीन साल पहले उन्होंने स्मोकिंग छोड़ी है, शायद यही वजह है कि निर्माताओं ने फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन को इस शो के लिए चुना है, उनके अनुभव से कंटेस्टेंट को काफी मदद मिलेगी।

model milind soman ready for hosting new realty series i can
मिलिंद सोमन

निर्माताओं ने बताया कि 'शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने के लिए चढ़ाई करेंगे, इसके लिए दो लोगों की एक टीम बनाई जाएगी। जोड़ियों में एक पार्टनर एक्टिव स्मोकर होगा जबकि दूसरे पार्टनर ने हाल ही स्मोकिंग छोड़ी होगी। नॉन स्मोकर कंटेस्टेंट अपने सहयोगी पार्टनर को स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा। शो के जरिए सभी प्रतिभागियों की  मानसिक और शारीरिक क्षमता देखी जाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
model milind soman ready for hosting new realty series i can
मिलिंद सोमन

टीवी और वेब की दुनिया में कई रियलिटी शोज चल रहे हैं लेकिन ये शायद पहला मौका है जब स्मोकिंग जैसे गंभीर विषय पर कोई कार्यक्रम होगा। शो से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'इस कार्यक्रम में कंटेस्टेंट्स के एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ाई की क्षमता देखी ही जाएगी, साथ ही स्मोकर और नॉन स्मोकर कंटेस्टेंट के एनर्जी लेवल और उनके स्वास्थ्य पर स्मोकिंग का क्या प्रभाव पड़ता है इसे भी दिखाया जाएगा।' जानकारी के मुताबिक शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। निर्माताओं की कोशिश है दिसंबर में इस शो को ऑन एयर किया जाए।

विज्ञापन
model milind soman ready for hosting new realty series i can
मिलिंद सोमन

बता दें कि हाल ही में मिलिंद सोमन और उनसे उम्र में कई साल छोटी गलफ्रेंड की लवस्‍टोरी सोशल मीडिया पर काफी छायी रही। जिसे लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed