पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। सीजन 12 के दो प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं जिसपर बिग बॉस के फैन्स का अच्छा रिस्पांस आया है। ऐसे में बात करेंगे शो के पिछले सीजन बिग बॉस 11 के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स की...तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस सीजन 11 के हैंडसम कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की। प्रियांक को शो में हर हफ्ते की 4 से 4.50 लाख फीस मिलती थी। बता दें कि प्रियांक शो के पहले कंटेस्टेंट थे जो कंटेस्टेंट आकाश ददलानी पर हाथ उठाने के चलते बाहर हुए थे। हालांकि बाद में उनकी एंट्री हो गई थी।
बिग बॉस 11 में 'मास्टरमाइंड' के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता को सप्ताह के 6 से 6.50 लाख रुपये फीस मिलती थी। विकास ने घर में बहुत ही उम्दा खेल खेला। वह में टॉप 3 में शामिल थे। वह जीत की दहलीज पर आकर घर से बेघर हुए थे।
4 of 6
शिल्पा शिंदे
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बिग बॉस 11 की विनर और फेमस सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की पूर्व 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे ने शो में हफ्ते की 6 से 7 लाख रुपये फीस ली थी। घर में उन्होंने बहुत इमोशनल गेम खेला था और जीत की दहलीज पर पहुंच हिना खान को मात दी थी।
टीवी एक्टर हितेन तेजवानी बिग बॉस 11 के सबसे सीनियर कंटेस्टेंट थे। उन्हें शो में आने के लिए हफ्ते के 7 से 7.50 लाख रुपये मिलते थे। उन्होंने घर में लंबी पारी खेली और एक मोड़ ऐसा आया जब उनके और प्रियांक के बीच वोटों की जंग हुई जिसमें उन्हें हार का सामना कर घर से बेघर होना पड़ा।