{"_id":"5a5c3e964f1c1b66268b4707","slug":"bigg-boss-11-finale-winner-shilpa-shinde-5th-female-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: कॉलेज ड्रॉपआउट शिल्पा बनीं 5वीं फीमेल विजेता, इन 4 कंटेस्टेंट्स ने भी जीता था शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: कॉलेज ड्रॉपआउट शिल्पा बनीं 5वीं फीमेल विजेता, इन 4 कंटेस्टेंट्स ने भी जीता था शो
Mon, 15 Jan 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 का ताज शिल्पा शिंदे ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को अभिनेता सलमान खान ने शिल्पा को विजेता घोषित किया। बिग बॉस के 105 दिन के सफर में शिल्पा काफी मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरीं। इसी के साथ वह 5वीं फीमेल विजेता बनीं जिन्होंने बिग बॉस का ताज अपने नाम किया। आगे की स्लाइड्स में देखिए बिग बॉस की उन फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में जो सभी को पीछे छोड़कर विनर बनकर उभरीं।
2 of 5
shweta tiwari
प्रेरणा के नाम से प्रसिद्ध श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 में न सिर्फ किस्मत आजमाई, बल्कि खली जैसे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान पर अस्मित पटेल और चौथे पर डॉली बिंद्रा रहीं। ये शो बेहद अलग तरह का रहा। बिग बॉस जीतने वाली श्वेता तिवारी पहली महिला कंटेस्टेंट हैं। शो के बीच में ही सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी।
3 of 5
juhi parmar
बिग बॉस 5 में जूही परमार ने तमाम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस साल संजय दत्त ने होस्ट की कुर्सी संभाली। शक्ति कपूर, पूजा बेदी और महक चहल जैसे प्रतिभागियों के बीच में पॉर्न स्टार रही सनी लियोनी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्वशी ढोलकिया
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल की हीरोइन उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस 6 अपने नाम किया। उर्वशी ने नवजोत सिंह सिद्धू, सना खान और आश्का गोराडिया को पीछे छोड़ा। इस सीजन के साथ सलमान खान ने फिर से वापसी की।
विज्ञापन
5 of 5
Gauhar Khan
बिग बॉस 7 में गौहर खान ने जीत हासिल की। ये सीजन खूब सारे ड्रामे से भरा रहा। गौहर खान और कुशाल टंडन ने शो बीच में ही छोड़ दिया था। बाद में कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौटे और गौहर खान ने शो को जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।