{"_id":"5a5b35f44f1c1be3408b4ddd","slug":"bigg-boss-11-contestant-shilpa-shinde-viral-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे की तस्वीरें वायरल, पिता थे हाईकोर्ट में जज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे की तस्वीरें वायरल, पिता थे हाईकोर्ट में जज
Mon, 15 Jan 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे के परिवार की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने भाई आशुतोष शिंदे के साथ दिख रही हैं। आशुतोष ने ट्वीट किया- 'फूलों का तारों का सबका कहना है'। आगे की स्लाइड्स में देखिए शिल्पा की ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
2 of 5
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ। एक एडवोकेट फैमिली से ताल्लुक रखने वाली शिल्पा के पिता हाईकोर्ट में जज थे। चार भाई-बहनों में शिल्पा तीसरे नंबर पर हैं।
3 of 5
shilpa shinde
शिल्पा साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रहीं थी लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वह अपनी बड़ी बहन अर्चना और भाई आशुतोष के बेहद करीब हैं। बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान शिल्पा के भाई उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस में अपने जलवे दिखाने वाली 40 साल की शिल्पा आज भी सिंगल हैं लेकिन एक समय था जब उन्होंने शादी का मन बना लिया था। शिल्पा टीवी एक्टर रोमित राज के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने शादी के कुछ समय पहले रोमित से शादी तोड़ दी। बिग बॉस के घर में पुनीश से बात करते हुए शिल्पा ने बताया, उन्हें लगा कि रोमित एडजस्ट नहीं कर पाएंगे इसलिए शादी तोड़ना ही सही था।
विज्ञापन
5 of 5
shilpa shinde
शिल्पा का करियर 1999 में शुरू हुआ था। उन्होंने कई टीवी शोज में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिलीं 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' के किरदार से। फिलहाल बिग बॉस में शिल्पा जिस ढंग से खेलीं, उसने उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।