बिग बॉस 11 फिनाले में विनर के नाम की घोषणा से पहले सभी कंटेस्टेंट ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। फिनाले में चार कंटेस्टेंट पहुंचे, जिनमें से पुनीश शर्मा इकलौते कॉमनर थे जो कि अपनी सूझ-बूझ से सेलिब्रिटीज के बीच जगह बनाई।
Bigg Boss 11: फिनाले में पुनीश-बंदगी की सिजलिंग परफॉर्मेंस, रोमांस से पानी में लगा दी आग
पूरे सीजन में पुनीश शर्मा एक ही वजह से सुर्खियों में रहे। घर के अंदर और बाहर उनकी और बंदगी के बीच रोमांस की चर्चा होती रही। इनकी जबरदस्त केमेस्ट्री फिनाले में भी देखने को मिली।
पुनीश और बंदगी ने फिनाले में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर बारिश के बीच डांस किया। इस सीजन में कपल के तौर पर उभरे दोनों के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली।
Paani mein aag lagane aa rahe hai #BB11 ke lovebirds, Puneesh Sharma aur @BandgiK! Catch them in the #BB11Finale, tonight at 9 PM. pic.twitter.com/wvNKayVLnc
पुनीश सभी फाइनलिस्ट में इकलौते कॉमनर थे जो टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रहे। उनके पहले आकाश और लव घर से बेघर हो गए थे। बिग बॉस में पुनीश का सफर काफी दिलचस्प रहा। एक कॉमनर से सेलेब्रिटी बनने के उनके सफर को बिग बॉस ने भी सराहा।
बिग बॉस में आने से पहले पुनीश एक रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं और उस शो में उन्हें एक करोड़ की प्राइज मनी भी मिली थी। इस शो का नाम था 'सरकार की दुनिया', जिसे फेमस एक्टर आशुतोष राणा ने होस्ट किया था। यह शो भी काफी हद तक बिग बॉस जैसा था।