बिग बॉस से बाहर निकलते ही कंटेस्टेंट्स की किस्मत का पिटारा भी खुल जाता है। बिग बॉस 11 का सीजन कंट्रोवर्सी के साथ दर्शकों के लिए काफी इंटरटेनिंग रहा। नतीजा ये रहा कि इस शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट लोगों के दिलों पर छा गए। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अब टीवी और बॉलीवुड से कई ऑफर आ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही किसी फिल्म या शो में नजर आएंगे।
Bigg Boss 11 के इन 7 कंटेस्टेंट्स की खुली किस्मत, किसी को मिली फिल्म तो किसी को मिला शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शिंदे
शुरुआत करते हैं शो की विनर शिल्पा शिंदे से। लोगों का दिल जीतने के बाद शिल्पा फिलहाल तो इंटरव्यूज और कई कार्यक्रमों में व्यस्त हैं लेकिन वह जल्द ही विकास गुप्ता के वेब सीरीज में नजर आएंगी। इसका जिक्र शिल्पा और विकास ने घर के अंदर भी कई बार किया। दरअसल, शिल्पा ने विकास से कहा था कि 'मुझे मौका मिलेगा तब भी मैं सीरीयल में काम नहीं करूंगी, लेकिन विकास को मैंने वादा किया है कि उनके साथ एक छोटी सी वेब सीरीज में काम करूंगी तो वह वादा मैं पूरा करूंगी।'
सपना चौधरी
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्मों में जोरदार एंट्री कर रही हैं। सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ के लिए एक आइटम सॉन्ग शूट किया है। इसके अलावा सपना जल्द ही अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। वहीं घर से बाहर निकलते ही सपना चौधरी कलर्स के पॉपुलर शो 'लाडो-वीरपुर की मर्दानी' में एक नए अवतार में दिखीं। उन्होंने शो में एक कैमियो का रोल किया और आइटम सॉन्ग 'बाबूजी जरा धीरे चलो' पर डांस किया।
अर्शी खान
बिग बॉस-11 से सुर्खियां लूटने के बाद अर्शी खान के हाथ एक बड़े बजट की फिल्म लगी है। वह 'बाहुबली' फेम प्रभास के साथ अगली फिल्म में दिखेंगी। इसके अलावा उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
बंदगी कालरा
बिग बॉस के सीजन 11 में कॉमनर के तौर पर प्रवेश करने वाली बंदगी कालरा की किस्मत खुल गई है। बंदगी को बॉलीवुड से एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए ऑफर मिला है। ये फिल्म एक बड़े बैनर की है। जिसमें बंदगी रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।