डांस प्रेमियों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी अब छोटे पर्दे पर बिग बॉस के घर में धमाल मचाएगी। वह बिग बॉस परिवार में पहुंच चुकी है। सपना चौधरी अब बिग बॉस की प्रतिभागी बनने वाली है। शुक्रवार को नजफगढ़ स्थित सपना के घर में उनके चाचा व चाची के अलावा कोई नहीं था।
आज से बिग बॉस में दिखेंगी लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी, एक गाने ने जहर खाने को किया था मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाची सीरी व चाचा भान प्रताप ने पहले तो इस बात से अनभिज्ञता जताई कि सपना फिलहाल कहां है। मां नीलम, छोटे भाई कर्ण व बड़ी बहन सोनू के बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। लेकिन काफी लंबी बातचीत के बाद चाचा-चाची ने यह बताया कि सपना बिग बास में गई है और परिवार के बाकी लोग भी फिलहाल उसके साथ गए हैं।
पढ़ें- फिटनेस में इस एक्टर के आगे फीके पड़े सलमान-ऋतिक, एक्टिंग के साथ प्लेन उड़ाने में भी है माहिर
सिरी ने बताया कि सपना 23 सितंबर से घर नहीं आई। सपना के चाचा भान प्रताप ने बताया कि सपना चार-पांच दिन से बिग बॉस में ही है और एक अक्तूबर को बिग बॉस में दिखाई देगी। बहरहाल, सपना की इंट्री से बिग बास में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के निवासी करोड़ों लोगों की रुचि बढ़ना लाजमी हो गया है।
पढ़ें- शर्मीले शान ने 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठ किया था प्रपोज, अब क्यों हुए लाइमलाइट से दूर
जिस तरह बिग बास के दूसरे प्रमुख पात्र विवादों में रहे हैं, उसी तरह सपना का भी विवादों से सीधा नाता रहा है। हरियाणवी कलाकार वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि इसके बावजूद लोगों को बिग बास में सपन्रा के जलवे देखने को मिलेंगे। 27 साल की सपना चौधरी का जन्म गुरुग्राम से सटी एक कालोनी में एक साधारण परिवार में हुआ था।
पढ़ें- अमेरिकी परिवार से थे टॉम ऑल्टर, बंटवारे के बाद भारत में रहने का किया था फैसला
वह जब 12 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। मां नीलम गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक गारमेंट्स हाउस में धागा काटने का काम करने लगी। कुछ समय बाद मां अपने परिवार को नजफगढ़ ले आईं। नजफगढ़ में स्कूली शिक्षा के दौरान ही सपना की गाने में गहरी रुचि बन गई। सपना बड़ी हुई तो मां की परेशानी देख नहीं पाई और परिवार को संभालने में मां की की मदद करने की ठान ली।