फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुझसे है राब्ता' की कहानी में आएगा एक नया मोड़, कल्याणी की मां की होगी वापसी

Wed, 11 Dec 2019 06:44 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Gupta is comeback with a bang on Zee TV's Tujhse Hai Raabta
Amrapali Gupta

धारावाहिक 'तुझसे है राब्ता' में एक नया मोड़ आने वाला है। कल्याणी की मां माधुरी देशमुख की शो में एक बार फिर से वापसी होने वाली है, जिसका किरदार टीवी की नामी अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता निभा रही हैं। आम्रपाली इस शो के शुरुआती कुछ एपिसोड्स में नजर आ चुकी हैं। उनके एक्सीडेंट के बाद लोग उन्हें मरा हुआ समझते हैं। लगभग एक साल के अंतराल के बाद दर्शकों को रोमांचित करने के लिए फिर से उन्हें वापस लाया जा रहा है।

Amrapali Gupta is comeback with a bang on Zee TV's Tujhse Hai Raabta
Amrapali Gupta

हाल ही में शो की कहानी में ईमानदार और नेक पुलिस वाले एसीपी मल्हार राणे (सेहबान अजीम) को फंसाने की साजिश होती है। सभी को लगता है कि वह भ्रष्ट है, लेकिन मल्हार किसी भी कीमत पर अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता है। यहां तक कि अपने आप को सही साबित करने के लिए मुख्यमंत्री को बंदूक की नोंक पर भी रख लेता है। इसी कहानी में नया मोड़ लाने के लिए आम्रपाली को वापस लाया जा रहा है।

Amrapali Gupta is comeback with a bang on Zee TV's Tujhse Hai Raabta
Amrapali Gupta

शो में वापस लौटने के बारे में बताते हुए आम्रपाली ने कहा, 'मेरे शुरुआती एपिसोड्स के दौरान जो कहानी चल रही थी, वह इस वक्त फिर से वहीं पर है। लेकिन तब मेरी भूमिका शो में सीमित थी। जब मुझे शो में लौटने के बारे में कॉल आया, तो मैं काफी खुश थी। क्योंकि यह शो मेरे पर्सनल फेवरेट में से एक रहा है। मुझे अपने बेटे कबीर की तरह रीम शेख बहुत पसंद हैं। उनके साथ फिर से काम करने में मुझे बहुत खुशी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Gupta is comeback with a bang on Zee TV's Tujhse Hai Raabta
Amrapali Gupta

आम्रपाली आगे कहती हैं, 'जैसे कि मैं कल्याणी की सौतेली मां का किरदार निभा रही हूं, उसके लौटने से कहानी में कई सारे उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हम देख चुके हैं कि माधुरी एक स्वार्थी महिला है लेकिन वह अपने पति और अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। हालांकि, मेरे किरदार को भूलने की बीमारी है तो हो सकता है कि उसे अपनी बेटी भी याद न हो।'यह एक फिक्शन ड्रामा शो है जोकि एक लड़की और उसकी सौतेली मां की कहानी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed