{"_id":"5a264dc24f1c1b6a678bfd57","slug":"bigg-boss-11-arshi-khan-dont-know-the-national-anthem-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक
Tue, 05 Dec 2017 01:24 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॅास 11 में इन दिनों घरवाले एक दूसरे के साथ मजाक मस्ती करते नजर आ रहे हैं और इस बार घरवालों ने अर्शी खान को अपना शिकार बनाया। घर के सभी सदस्यों ने मिलकर अर्शी खान से सामान्य ज्ञान के कई सवाल पूछे जिनमें से एक का भी अर्शी ने सही जवाब नहीं दिया। यहां तक कि अर्शी को तो भारत का राष्ट्रगान भी नहीं पता था।
Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक
2 of 5
आपको बता दें कि हाल ही में अर्शी खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। इस वीडियो में उनकी तुलना आलिया भट्ट के साथ की जा रही है। दरअसल घर के माहौल को कुछ ठंडा करने के लिए विकास ने अर्शी से कुछ जीके के सवाल पूछने शुरू किए। सबसे पहले सवाल पर ही अर्शी ने भोपाल को दिल्ली की राजधानी बताया।
अर्शी का जवाब सुनते ही सभी घरवाले जोर-जोर से हंसने लगे। सबने उसका काफी मजाक उड़ाया।
Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक
3 of 5
इसके बाद विकास तुरंत कैमरे की तरफ देखकर कहने लगे कि आलिया आपकी एक फैन यहां पर रहती है और हंसने लगे। इसके बाद अर्शी से पूछा गया कि एक किलो सोना, एक किलो रूई और एक किलो लोहा में से किसका वजन ज्यादा होगा। इस सवाल का जवाब भी अर्शी ने गलत दिया।
Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक
4 of 5
सिर्फ इतना ही नहीं अर्शी से जब पूछा गया कि ताजमहल किसने बनाया है तो पहले उसने कहा कि इसे सलीम ने बनाया है और बाद में कहने लगी कि इसे अकबर ने बनाया है। अर्शी की ये बात सुनकर पूरा घर हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
विज्ञापन
Bigg Boss 11: अर्शी को नहीं पता देश का राष्ट्रगान, भोपाल को बताया दिल्ली की राजधानी, उड़ा मजाक
5 of 5
बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई। विकास ने अर्शी से जब पूछा कि भारत का राष्ट्रगान कौन सा है तो उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते। जिस पर घरवालों ने जमकर उनका मजाक उड़ाया। हालांकि अर्शी को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ा और वो खुद भी अपना मजाक बनवाती रहीं और हंसती रहीं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।