फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: छोटी उम्र से ही फिल्मों में गाने लगे थे राहुल वैद्य, ‘इंडियन आइडल’ ने बदल दी किस्मत

Sat, 31 Oct 2020 08:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 31 Oct 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
Bigg bigg 14 rahul vaidya journey indian idol to reality show
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

बिग बॉस 14 में हिस्सा ले रहे गायक राहुल वैद्य मजबूती के साथ टिके हुए हैं। राहुल वैद्य सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से हिट हुए थे। उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की बड़ी संख्या है। तो चलिए इसी कड़ी में राहुल वैद्य के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।

Bigg bigg 14 rahul vaidya journey indian idol to reality show
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

23 सितंबर 1987 को जन्मे राहुल वैद्य मूलत: नागपुर के रहने वाले हैं। वो मुंबई में पले बढ़े हैं। राहुल ने मशहूर गायक सुरेश वाडेकर और उनकी पत्नी पद्मा वाडेकर से संगीत की शिक्षा दीक्षा ली है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग हंसराज मोरारजी स्कूल से पूरी की। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से की।

Bigg bigg 14 rahul vaidya journey indian idol to reality show
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

गायन में अपना करियर बनाने का श्रेय राहुल अपनी मां को देते हैं। उनकी मां ने बचपन से ही राहुल की क्षमता को पहचाना और उन्हें संगीत के क्षेत्र में बढ़ाया। बचपन में राहुल ने कई फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अपनी आवाज दी। राहुल वैद्य जब 17 साल के थे तब उन्होंने इंडियन आइडल के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। शो में वो जजों के पसंदीदा कंटेस्टेंट में से थे। इसके बाद वो देशभर में लोकप्रिय हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg bigg 14 rahul vaidya journey indian idol to reality show
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

राहुल इंडियन आइडल के सेकेंड रनर अप थे। यह शो अभिजीत सावंत ने जीता था। इंडियन आइडल के बाद फिर राहुल ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। शो के बाद राहुल ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम तेरा इंतजार रिलीज किया और यह सफल भी रहा। इसी साल उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में गाने गाए।

विज्ञापन
Bigg bigg 14 rahul vaidya journey indian idol to reality show
राहुल वैद्य - फोटो : instagram: colorstv

राहुल ने बॉलीवुड में फिल्म शादी नं 1, जानेमन, क्रेजी 4, रेस 2, ऑल इज वेल, भाग जॉनी सहित अन्य फिल्मों में गाने गए। 2008 में राहुल वैद्य ने सिंगिंग रियलिटी शो जो जीता वही सिकंदर में हिस्सा लिया। गायन के अलावा राहुल  ने अभिनय और होस्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने टीवी शो झूम इंडिया और आजा माही वे होस्ट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed