बिग बॉस 14 में हिस्सा ले रहे गायक राहुल वैद्य मजबूती के साथ टिके हुए हैं। राहुल वैद्य सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से हिट हुए थे। उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की बड़ी संख्या है। तो चलिए इसी कड़ी में राहुल वैद्य के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।
2 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
23 सितंबर 1987 को जन्मे राहुल वैद्य मूलत: नागपुर के रहने वाले हैं। वो मुंबई में पले बढ़े हैं। राहुल ने मशहूर गायक सुरेश वाडेकर और उनकी पत्नी पद्मा वाडेकर से संगीत की शिक्षा दीक्षा ली है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग हंसराज मोरारजी स्कूल से पूरी की। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से की।
3 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
गायन में अपना करियर बनाने का श्रेय राहुल अपनी मां को देते हैं। उनकी मां ने बचपन से ही राहुल की क्षमता को पहचाना और उन्हें संगीत के क्षेत्र में बढ़ाया। बचपन में राहुल ने कई फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अपनी आवाज दी। राहुल वैद्य जब 17 साल के थे तब उन्होंने इंडियन आइडल के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। शो में वो जजों के पसंदीदा कंटेस्टेंट में से थे। इसके बाद वो देशभर में लोकप्रिय हो गए।
4 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
राहुल इंडियन आइडल के सेकेंड रनर अप थे। यह शो अभिजीत सावंत ने जीता था। इंडियन आइडल के बाद फिर राहुल ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। शो के बाद राहुल ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम तेरा इंतजार रिलीज किया और यह सफल भी रहा। इसी साल उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में गाने गाए।
5 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : instagram: colorstv
राहुल ने बॉलीवुड में फिल्म शादी नं 1, जानेमन, क्रेजी 4, रेस 2, ऑल इज वेल, भाग जॉनी सहित अन्य फिल्मों में गाने गए। 2008 में राहुल वैद्य ने सिंगिंग रियलिटी शो जो जीता वही सिकंदर में हिस्सा लिया। गायन के अलावा राहुल ने अभिनय और होस्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने टीवी शो झूम इंडिया और आजा माही वे होस्ट किया है।