बिग बॉस सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में गोवा में सलमान ने बिग बॉस के बारहवें सीजन को बड़ी ही धूमधाम से लॉन्च किया। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ कि जब सलमान ने लॉन्च के दौरान ही एक कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है। ये पहली जोड़ी है जो बिग बॉस के घर के अंदर जाएगी।
इस बार बिग बॉस 16 सितंबर से शुरू होगा। हर्ष और भारती इससे पहले 'नच बलिए 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। अब ये जोड़ी बिग बॉस के घर में दिखाई देगी। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में भारती ने कुछ ऐसा कह दिया है कि आप भी दंग रह जाएंगे। भारती से पूछा गया कि ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो को करने के लिए हामी भरी ?
इस सवाल के जवाब में भारती ने कहा- मैं और हर्ष रिएलिटी शो पर ही बच्चे की प्लानिंग करने की सोच रहे है। भारती ने आगे कहा- बिग बॉस का ऑफर मुझे खतरों के खिलाड़ी के समय ही मिला था तब मैंने मेकर्स से कहा कि मुझे लौटकर आने दीजिए फिर हम फैसला लेंगे। जब मेकर्स ने मुझे बताया कि मैं अकेले नहीं बल्कि हर्ष के साख घर में जाने वाली हूं तो तो मैं काफी खुश हुई। उसके पास मेरे लिए वक्त नहीं है। अब कहा जाएगा भाग के।
बता दें ये कपल रियलिटी शो की पहली पसंद रहता है। चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे। भारती की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उन्हें टीवी पर कॉमेडी करते देखना चाहते हैं। इसलिए उन्हें मुंह मांगी फीस दी जाती है। बिग बॉस के लिए भारती और हर्ष ने मोटी रकम मांगी है।
बता दें डैनी डी और माहिका शर्मा के बाद इसी जोड़ी ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है। भारती को एक हफ्ते के लिए 30 लाख रुपए फीस दी जाएगी। वहीं उनके पति हर्ष ने 15 लाख रुपए चार्ज किए हैं। इसका मतलब दोनों एक हफ्ते में अपने घर आधा करोड़ रुपए ले जाएंगे। ता दें कि इस बार बिग बॉस में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।