फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में 'बुआ' ने तय की नेहा कक्कड़ की शादी, कुछ दिन पहले ही हुआ है ब्रेकअप

Sat, 28 Dec 2019 04:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Dec 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh Fixed Indian Idol Judge Neha Kakkar Wedding in The Kapil Sharma Show
Neha kakkar - फोटो : social media

इंडियन आइडल की जज और मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल नेहा चर्चा में आई हैं अपनी शादी को लेकर। नेहा कक्कड़ का हाल ही में अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद नेहा को कई बार कई मौकों पर हिमांश को याद करते और रोते हुए देखा गया था। हाल ही में खबर सामने आई है कि नेहा लिए अब लड़का ढूंढ लिया गया है। नेहा के लिए लड़का ढूंढा है 'बुआ' ने।

Bharti Singh Fixed Indian Idol Judge Neha Kakkar Wedding in The Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा शो - फोटो : Social Media

नेहा के लिए जो लड़का बुआ ने ढूंढा है वो लड़का वकील है। जानना नहीं चाहेंगे कि आखिर नेहा की ये बुआ हैं कौन? ये बुआ और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हैं। भारती ने नेहा के लिए ये लड़का ढूंढा है। दरअसल इस वीकेंड मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो से एक वीडियो सामने आया है।

Bharti Singh Fixed Indian Idol Judge Neha Kakkar Wedding in The Kapil Sharma Show
भारती सिंह

इस वीडियो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कहती हैं मैंने नेहा के लिए लड़का देख लिया है, मैं कल ही उसके साथ डेट पर गई थी। इस पर नेहा चौंक जाती हैं और कपिल कहते है कि लड़का नेहा के लिए देखा है तो तू क्यों डेट पर गईं? इस बात का जवाब देते हुए भारती कहती हैं कि वो कोर्ट की डेट पर गईं थीं और लड़का वकील है और लड़के को मैंने हां कर दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bua ne toh apni case Neha ke saamne pesh kar di hai, ab kya hoga Neha aur Kakkar family ka farmaan? Dekhiye #TheKapilSharmaShow mein, iss Saturday raat 9:30 baje. @kapilsharma @kikusharda @chandanprabhakar @krushna30 @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @banijayasia @archanapuransingh @nehakakkar @tonykakkar @sonukakkarofficial

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh Fixed Indian Idol Judge Neha Kakkar Wedding in The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

कपिल कहते हैं, नेहा से पूछे बिना हां कैसे कर दी। इस बात को सुनकर बुआ (भारती सिंह) कहती हैं कि नेहा से क्या पूछना, लड़का वकील है, बेटी हमारी जज है तो तुम्हारा क्यों ऑर्डर-ऑर्डर निकल रहा है। भारती ने सिर्फ नेहा के ही नहीं बल्कि सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के भी जमकर मजे लिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bua laayi hai Neha, Sonu aur Tony Kakkar ke liye apna pyaar, mazedaar kisse aur rishte ki baat! Dekhiye #TheKapilSharmaShow, aaj raat 9:30 baje @kapilsharma @kikusharda @bharti.laughterqueen @krushna30 @sumonachakravarti @banijayasia @nehakakkar @sonukakkarofficial @tonykakkar

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
Bharti Singh Fixed Indian Idol Judge Neha Kakkar Wedding in The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि इससे पहले नेहा कृष्णा के साथ वाला वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में कृष्णा सपना के किरदार में थे और नेहा से कहते हैं कि, 'नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल की अर्चना पूरन सिंह हैं। अर्चना जी यहां हंस-हंसकर पैसा कमा रही हैं और नेहा इंडियन आइडल में रो-रोकर पैसा कमा रही हैं।' इस बात पर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। नेहा खुद भी हंसते हुए कृष्णा पर चिल्लाने लगती हैं। बता दें कि ये एपिसोड आज रात प्रसारित होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed