लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर हैं' में मॉडर्न कॉलोनी में रहने वाले मनमोहन तिवारी और विभूति नारायण मिश्रा के बीच छोटी छोटी बातों पर लगातार नोक झोंक देखी जा सकती है। हालांकि, एक दूसरे की पत्नियों के प्रति इन दोनों का काफी लगाव है लेकिन दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।
2 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शो के आने वाले एपिसोड की कहानी कुछ यूं है कि तिवारी की दुकान 'कच्छे बनियान का खोखा' पर विभूति नौकरी मांगने के लिए जाता है। उसकी बातें सुनने के बाद तिवारी पहले तो उसे मना कर देता है लेकिन जल्द ही अनीता भाभी (सौम्या टंडन) के प्रति अपने प्यार के कारण वह अपने निर्णय पर दोबारा विचार करता है।
3 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, विभूति के खिलाफ उसकी चिंता ज्यादा दिन नहीं रहती और वह उसके साथ बड़ी ही बेरहमी से पेश आना शुरू कर देता है। अपनी स्थिति से दुखी होकर विभूति नौकरी छोड़ देता है और लखपति बनने के लिए एक मेगा प्लान बनाता है। अब सवाल है कि आखिरकार विभूति की योजना क्या है, और वह तिवारी से कैसे बदला लेगा?
4 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विभूति बने आसिफ शेख कहते हैं, ‘‘दर्शक इस एपिसोड को खूब पसंद करने वाले हैं। हर किसी ने कभी न कभी खड़ूस बॉस के साथ काम किया है। विभूति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब वह तिवारी जी के साथ उनकी दुकान ‘कच्छे बनियान का खोखा‘ में काम करने की कोशिश करता है।"
5 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आसिफ शेख आगे कहते हैं, "विभूति तिवारी से बदला लेने के लिए एक योजना बनाता है। ऐसा करने में, विभूति लखपति बन जाएगा और यह तिवारी के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।”