एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:51 PM IST
सार
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ नया और मजेदार देखने को मिल रहा है। शो के इस सीजन में दर्शकों को पहले दिन से ही कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ नया और मजेदार देखने को मिल रहा है। शो के इस सीजन में दर्शकों को पहले दिन से ही कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए शो के वीक एंड एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला। दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड को सलमान खान की जगह मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इसे होस्ट करते नजर आए।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : Social Media
दरअसल, शो के होस्ट सलमान खान को डेंगू होने की वजह से फिल्ममेकर करण जौहर शो के वीकएंड एपिसोड में बतौर होस्ट नजर आए। इस दौरान करण ने सलमान की कमी को पूरा करते हुए बीते दिनों घर में हुए सभी हंगामों और विवादों का हिसाब- किताब किया। इतना ही नहीं बीते दिनों की गई गलतियों के लिए जिम्मेदार घरवालों की भी करण जौहर ने जमकर क्लास लगाई। इस दौरान मशहूर हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी करण के गुस्से का शिकार हुईं।
बीते दिनों बिग बॉस में अर्चना को सजा देते हुए घर का नया कप्तान नियुक्त किया था। अर्चना के कैप्टन बनते ही सभी घरवाले उन्हें परेशान करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए। इसके लिए सभी सदस्य बिग बॉस के नियम का उल्लंघन करते हुए कैप्टन के रूम में रखे खाने के सामान की चोरी करते तक नजर आए, लेकिन गोरी नागोरी अर्चना के सामने ही उनके रूम का सामान ले जाने की कोशिश करती दिखीं, जिस पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।
अर्चना के साथ हुई बहसबाजी के बाद गोरी ने सभी हदें पार करते हुए डंबल्स उठाकर बिग बॉस को धमकी दे डाली कि यदि वह आधे घंटे में अर्चना को घर से बाहर नहीं करते तो वह उन्हें इन डंबल से मारेंगी। गोरी के इस बर्ताव से नाराज करण जौहर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। साथ ही उनका सपोर्ट करने वाले घर वालों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं उन्होंने गोरी से यह तक कह दिया कि उनके पास एक मिनट का समय है वह सोचने की उन्हें इस घर के अंदर रहना है या घर से बाहर जाना है। इसके बाद गोरी बिग बॉस से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगती भी नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।