फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 30: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लगा झटका, टॉप पांच में इन सीरियल्स का दबदबा कायम

Thu, 04 Aug 2022 04:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 04 Aug 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
barc trp week 30 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi ghkkpm Banni Chow Home Delivery
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। 30वें हफ्ते की इस टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते उतार- चढ़ाव के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां 'अनुपमा' ने हमेशा की तरह इस लिस्ट में अपनी पोजिशन बरकरार रखी है, तो वहीं दूसरी ओर स्टार प्लस का एक पॉपुलर शो लंबे समय बाद टीआरपी लिस्ट से बाहर हो गया है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और कौन से शो टॉप 5 में शामिल हुए हैं। 

barc trp week 30 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi ghkkpm Banni Chow Home Delivery
अनुपमा सीरियल - फोटो : social media

अनुपमा 
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस शो में बीते कई हफ्तों से एक के बाद एक  ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में एक तरफ जहां छोटी अनु ने एंट्री मारी है, वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में हुई अनुपमा की बेइज्जती के बाद उसने वहां न जाने का फैसला कर लिया है। शो के बीते एपिसोड में अनुपमा के इस फैसले के बाद आगे क्या धमाकेदार होने वाला है, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल यह शो एक बार फिर इस लिस्ट में टॉप पर है। इस बार इसे 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  

barc trp week 30 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi ghkkpm Banni Chow Home Delivery
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें 
अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा स्टारर शो 'ये है चाहतें' ने इस हफ्ते बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्थान की बढ़ोतरी की है। इसका मतलब शो में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। यह शो जहां पिछले दो हफ्तों से तीसरे स्थान पर था, वहीं इस बार यह लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर आ गया है।  इस बार 'ये है चाहतें' को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
barc trp week 30 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi ghkkpm Banni Chow Home Delivery
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 12वां सीजन लगातार चार हफ्तों से इस लिस्ट में बना हुआ है। लेकिन इस बार इस शो की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार यह टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गया है। ऐसे में इस बार इस शो को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  

विज्ञापन
barc trp week 30 top 5 shows anupamaa yeh hai chahatein khatron ke khiladi ghkkpm Banni Chow Home Delivery
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस हफ्ते लिस्ट में अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। इस बार भी इसने एक पायदान ऊपर बढ़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। इस समय सीरियल में हाई वॉल्टेड ड्रामा दिखाया जा रहा है, जिसमें पाखी सई को उसका बच्चा न देने के लिए डरा रही है। शो को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed