टीवी की दुनिया की धड़कन बढा़ने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आया है। पिछले हफ्ते 'कुंडली भाग्य' सीरियल एकता कपूर की 'नागिन' पर भारी पड़ गया था तो वहीं इस हफ्ते एक बार फिर से सीरियल ने ज्यादा टीआरपी हासिल कर पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया है। तो चलिए आपको टेलीविजन की दुनिया में कौन सा सीरियल इस हफ्ते किस नंबर पर रहा उसके बारे में बताते हैं।
2 of 5
Naagin 3
- फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' फिर से पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नुकसान कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल को हुआ है। बीते 2 हफ्तों से यह सीरियल तीसरे नंबर पर था लेकिन अब यह चौथे नंबर पर आ गया है।
3 of 5
Kullfi Kumar Baajewala
- फोटो : twitter
'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल में इन दिनों सिकंदर सिंह गिल और लवली के बीच झगड़ा दिखाया जा रहा है। यह झगड़ा काफी लंबा हो गया है यहां तक कि सीरियल में इन दिनों सिर्फ रोना ही दिखाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि यह ट्विस्ट अब दर्शकों को बोर कर रहा है जिसका असर टीआरपी पर देखा जा सकता है। पांचवें नंबर पर कार्तिक और नायरा का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।'
4 of 5
Nazar
- फोटो : File Photo
छठे नंबर पर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल', सातवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। इस कड़ी में आठवें नंबर पर 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड', नौंवे नंबर पर 'तुझसे है राबता' और दसवें नंबर पर 'राधाकृष्ण' सीरियल है। दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों कई सुपर नैचुरल सीरियल आए हैं। यह सीरियल 'नजर' और 'मनमोहिनी' है। इन दोनों सीरियल में सिर्फ 'नजर' सीरियल टॉप 20 में जगह बना पाया है।
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 12' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। यहां तक कि यह शो टॉप 10 से भी बाहर है। हर साल यह रियलिटी शो टॉप 10 में जरूर रहता है लेकिन सीजन 12 पूरी तरह से टीआरपी की रेस में मात खा गया। फिलहाल इस शो को अब खत्म होने में महज 10 दिन बचे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले की रेस टीआरपी में कुछ कमाल दिखा पाती है या नहीं।