{"_id":"5baf2fd0867a55013d11b124","slug":"barc-report-bigg-boss-12-trp-rating-higher-than-kbc-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसलीन ने अमिताभ को भी छोड़ दिया पीछे, पहले हफ्ते ही 'बिग बॉस' की टीआरपी में उछाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जसलीन ने अमिताभ को भी छोड़ दिया पीछे, पहले हफ्ते ही 'बिग बॉस' की टीआरपी में उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
kbc and bigg boss
'बिग बॉस 12' को शुरू हुए 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में सभी की उत्सुकता टीआरपी रेटिंग को लेकर थी। पहले हफ्ते में ही इस शो को भारी बढ़त मिली है। 'बिग बॉस' की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और इसके पुराने समय 9 बजे ही प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी समय अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी आता है। ऐसे में माना जा रहा था कि 'बिग बॉस' को कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन सलमान खान के इस शो ने केबीसी को पीछे छोड़ दिया है। शो में दिखाए जा रहे कंटेस्टेंट की नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भा रही है। 'बिग बॉस' के घर के अंदर जिस जोड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और जसलीन। ना केवल घर के अंदर बल्कि बाहर भी हर जगह अनूप और जसलीन ही छाए रहे।
विज्ञापन
बॉर्क रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 6वें नंबर पर है। वहीं केबीसी को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा। सुपरनेचुरल ड्रामा 'नागिन 3' हमेशा की तरह टॉप पर बरकरार है।
विज्ञापन
ये है टॉप 10 शोज की लिस्ट:
1. नागिन 3
2. डांस दीवाने
3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
4. कुंडली भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. बिग बॉस 12
7. कुमकुम भाग्य
8. कुल्फी कुमार बाजेवाला
9. अस्तित्व
10. कौन बनेगा करोड़पति 10