फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   barc report bigg boss 12 trp rating higher than kbc 10

जसलीन ने अमिताभ को भी छोड़ दिया पीछे, पहले हफ्ते ही 'बिग बॉस' की टीआरपी में उछाल

Sat, 29 Sep 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
barc report bigg boss 12 trp rating higher than kbc 10
kbc and bigg boss

'बिग बॉस 12' को शुरू हुए 13 दिन हो गए हैं। ऐसे में सभी की उत्सुकता टीआरपी रेटिंग को लेकर थी। पहले हफ्ते में ही इस शो को भारी बढ़त मिली है। 'बिग बॉस' की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और इसके पुराने समय 9 बजे ही प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी समय अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी आता है। ऐसे में माना जा रहा था कि 'बिग बॉस' को कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन सलमान खान के इस शो ने केबीसी को पीछे छोड़ दिया है। शो में दिखाए जा रहे कंटेस्टेंट की नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भा रही है। 'बिग बॉस' के घर के अंदर जिस जोड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं अनूप जलोटा और जसलीन। ना केवल घर के अंदर बल्कि बाहर भी हर जगह अनूप और जसलीन ही छाए रहे।
विज्ञापन


बॉर्क रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 6वें नंबर पर है। वहीं केबीसी को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा। सुपरनेचुरल ड्रामा 'नागिन 3' हमेशा की तरह टॉप पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है टॉप 10 शोज की लिस्ट:
1. नागिन 3
2. डांस दीवाने
3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
4. कुंडली भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. बिग बॉस 12
7. कुमकुम भाग्य
8. कुल्फी कुमार बाजेवाला
9. अस्तित्व
10. कौन बनेगा करोड़पति 10

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed