'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर को आज भी आनंदी के नाम से जाना जाता है। सीरियल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। छोटी सी उम्र से ही अविका टीवी की बहू बन गईं और दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। 'बालिका वधू' सीरियल से लेकर अब तक अविका के लुक में काफी बदलाव आ गया है। अभिनेत्री 30 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर चलिए हम आपको उनके बदले लुक की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर ने साल 2008 में 'बालिका वधू' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरियल ने अविका को रातोंरात स्टार बना दिया। सीरियल में अविका राजस्थानी लिबास में नजर आईं। किरदार के लिए अविका गौर ने खुद को पूरी तरह से ढाल लिया था।
3 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अविका 'राजकुमार आर्यन' सीरियल में नजर आईं। इसमें अविका ने राजकुमारी भैरवी के बचपन का रोल निभाया था। 'बालिका वधू' के बाद अविका गौर का 'ससुराल सिमर का' शो चर्चा में रहा। इस सीरियल में अविका ने एक शादीशुदा महिला का रोल निभाया।
4 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' सीरियल के दौरान अविका की उम्र बहुत कम थी। कम उम्र में अविका के शादीशुदा बहू का रोल निभाने को लेकर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। इस सीरियल में अविका 'बालिका वधू' से एकदम अलग लुक में नजर आईं।
5 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' सीरियल के बाद अविका ने कई सारे रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाया। अविका 'बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' भी किया। अविका फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तस्वीरों में अविका के लुक को देखकर कहा जा सकता है कि वह अब काफी बदल गई हैं।
'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी का फीमेल लुक आया सामने, देखते ही अभिनेता ने कही ये बात