फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashneer Grover: मंदिर में 'हरे कृष्णा' पर अशनीर ग्रोवर ने किया जमकर डांस! वीडियो वायरल होने पर कही ये बात

Wed, 03 Aug 2022 12:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 03 Aug 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Ashneer Grover Doppelganger Dancing in Iskcon temple video goes viral on social media
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

'शार्क टैंक इंडिया' में नजर आए अशनीर ग्रोवर अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अशनीर ग्रोवर जैसा एक व्यक्ति इस्कॉन मंदिर में मस्ती से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को यूजर्स ही नहीं खुद अशनीर ग्रोवर भी देखकर हैरान हो गए हैं और मजेदार कमेंट किया। 

Ashneer Grover Doppelganger Dancing in Iskcon temple video goes viral on social media
अशनीर ग्रोवर - फोटो : Instagram

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अशनीर ग्रोवर जैसा दिखने वाला व्यक्ति व्हाइट और येलो कलर की चैक शर्ट में बड़ी ही मस्ती से डांस कर रहा है। यूजर्स यह कहते हुए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं कि अशनीर ग्रोवर इस्कॉन मंदिर में झूमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद अशनीर ग्रोवर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'भाई इतने मजे से कीर्तन कर रहा है, जितना मजा मुझे धंधे (बिजनेस) में आता है। सुपर फन। 

Ashneer Grover Doppelganger Dancing in Iskcon temple video goes viral on social media
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इनके नए स्टार्टअप का इंतजार है', तो दूसरे ने लिखा, 'अशनीर ग्रोवर 2.0'। वहीं, कई लोगों ने इस वीडियो में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के होने की भी बात कह रहे हैं। दरअसल, वीडियो के अंत में एक युवक नजर आता है, जो कुणाल कामरा जैसा ही लग रहा है। इस फनी वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashneer Grover Doppelganger Dancing in Iskcon temple video goes viral on social media
अशनीर ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'शार्क टैंक इंडिया' के बाद से ही अशनीर ग्रोवर काफी फेमस हो गए हैं। शो में उनका अंदाजा लोगों को काफी पसंद आया था। अशनीर के अलावा शो में अनुपम मित्तल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, गजल और विनीता सिंह भी बतौर शार्क नजर आई थीं। पहले सीजन के बाद अब जल्द दी दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed