फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद कपिल के शो में दिखे 'आशिकी' के सितारे, इतना बदल गया लुक पहचान पाना मुश्किल

Mon, 03 Feb 2020 03:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 03 Feb 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
ashiqui starcast rahul roy anu aggarwal in the kapil sharma show
ashiqui - फोटो : social media

90 के दशक की फिल्मों की बात हो और फिल्म 'आशिकी' की बात ना हो, ऐसा नामुमकिन सा है। फिल्म ही नहीं उसके सारे गाने सुपरहिट रहे थे। 'आशिकी' को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो में पहुंची।

ashiqui starcast rahul roy anu aggarwal in the kapil sharma show
the kapil sharma show - फोटो : social media

फिल्म में राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये कलाकार आज भी 'आशिकी' में निभाए गए रोल की वजह से याद किए जाते हैं। कपिल के शो में पहुंचे राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। सितारों ने सेट पर अर्चना पूरन सिंह के साथ फोटो भी खिंचाईं।

ashiqui starcast rahul roy anu aggarwal in the kapil sharma show
rahul roy - फोटो : social media

कपिल के शो में राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी ने खूब मस्ती की। साथ ही उन्होंने पुराने दिनों को याद किया और कई किस्से दर्शकों के साथ शेयर किए। राहुल रॉय ने आशिकी के गाने भी गाए। अभी इस एपिसोड की शूटिंग खत्म कर ली गई है। इसका प्रसारण आने वाले दिनों में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ashiqui starcast rahul roy anu aggarwal in the kapil sharma show
rahul roy - फोटो : social media

शो में पहुंचे राहुल रॉय और दीपिक तिजोरी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। राहुल रॉय ने तो दीपिक तिजोरी को देखते ही उन्हें किस कर लिया। राहुल रॉय ने कैप्शन में लिखा- 'कुछ बॉन्ड समय के साथ परखे जाते हैं। 30 साल बाद कपिल के शो पर 'आशिकी'।'
  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Some bonds have withstood the tests of time ..30 years of Aashiqui at Kapil sharma ❤️❤️🙏 @kapilsharma #deepaktijorihi @nitinsingh.designer

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on

विज्ञापन
ashiqui starcast rahul roy anu aggarwal in the kapil sharma show
rahul roy - फोटो : social media

बीते 30 साल में सभी सितारों का लुक पूरी तरह से बदल गया है। राहुल रॉय और दीपक तिजोरी की सफेद दाढ़ी बढ़ी हुई है। वहीं अनु अग्रवाल लंबे समय बाद पब्लिकली देखी गईं। उन्हें देखकर एकबारगी तो पहचान पाना मुश्किल है। बता दें कि 'आशिकी' के निर्देशक महेश भट्ट थे। इसे गुलशन कुमार और मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। 

10 साल छोटे कश्मीरी मॉडल के साथ उर्मिला ने की थी शादी, फिल्मों से दूर अब कर रहीं ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed