{"_id":"615d6ea98ebc3e623c587544","slug":"arun-govil-denies-having-any-issue-or-rivalry-with-late-arvind-trivedi-says-we-talked-10-days-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RIP Arvind Trivedi: 'रावण' संग अनबन की खबरों का 'राम' ने किया खंडन, बोले- हमारी 10 दिन पहले बात हुई थी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
RIP Arvind Trivedi: 'रावण' संग अनबन की खबरों का 'राम' ने किया खंडन, बोले- हमारी 10 दिन पहले बात हुई थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 06 Oct 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल, अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रावण बनकर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लेने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात पांच अक्तूबर को निधन हो गया। 83 वर्ष के अरविंद को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वो हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनके निधन से पूरे मनोरंजन जगत को गहरा सदमा लगा है। साथी कलाकारों और उनके चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रामानंद सांगर के लोकप्रिय शो रामायण में अरविंद जहां रावण के किरदार में थे तो अरुण गोविल ने प्रभु राम का किरदार निभाया था। उन्होंने भी अरविंद के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऑफ स्क्रीन अच्छे दोस्त थे 'राम' और 'रावण'
अरविंद और अरुण गोविल में अक्सर तनातनी की खबरें आती थीं और कहा जाता था कि उनके बीच ऑफ स्क्रीन सब कुछ ठीक नहीं था। इस बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने माना कि स्क्रीन पर उनकी श्रीराम की छवि के कारण उन्हें असली दुनिया में भी लोग पूजने लगे थे लेकिन अरविंद संग ऑफस्क्रीन उनके संबंध अच्छे थे।
2 of 5
अरुण गोविल, अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक चैनल से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि, 'आज सुबह उठते हुए मुझे सबसे पहला और दुखद समाचार ये मिला कि मेरे साथी कलाकार अरविंद त्रिवेदी इस दुनिया से चल बसे। मेरी 10 दिन पहले उनसे बात हुई थी और उनकी हालत सही नहीं थी। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी लेकिन उम्र संबंधी समस्याओं को लेकर वो परेशान थे'।
3 of 5
अरुण गोविल (राम)
- फोटो : Social media
आगे उन्होंने कहा कि, 'सुबह देर हो गई और मैं उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया। मुझे अपने अंदर एक खालीपन महसूस हो रहा है क्योंकि वो मेरे एक प्रिय मित्र थे। हमने साथ में काफी लंबा समय बिताया था और वो मेरे साथी कलाकार थे। सीता के साथ-साथ राम और रावण रामायण के दो दमदार पात्र थे लेकिन हमारे बीच किसी भी तरह की प्रतियोगिता या दुश्मनी की भावना नहीं थी। वो एक महान कलाकार और सच्चे व्यक्ति थे। वो अपने काम में सर्वश्रेष्ठ थे और हमारे बीच में कोई मुद्दा नहीं था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुण गोविल, अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल ने कहा कि, 'उनके साथ काम करना एक बेहद ही बढ़िया अनुभव था। मुझे याद है हम साथ में खाना खाते थे और फिर टहला करते हैं। वो मुझे एक शिव भक्त और साधारण मनुष्य की तरह याद हैं'। रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने इतना दमदार रोल निभाया था कि लोग उन्हें सचमुच में एक खलनायक मानने लगे थे हालांकि वो असल जिंदगी में दिल के बेहद साफ व्यक्ति थे।
विज्ञापन
5 of 5
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन के खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मंगलवार (5 अक्तूबर) रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि 'चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी दाखिल कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से एक बार फिर घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।