{"_id":"5a6701154f1c1b7c268b5ea1","slug":"arshi-khan-parties-with-vikas-gupta-like-there-is-no-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्शी खान ने की विकास के साथ रातभर पार्टी, VIDEO में देखिए कैसे डांस फ्लोर पर लगाई आग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अर्शी खान ने की विकास के साथ रातभर पार्टी, VIDEO में देखिए कैसे डांस फ्लोर पर लगाई आग
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
arshi khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शिंदे की जीत के साथ ही बिग बॉस का 11वां सीजन खत्म हुआ। अब शो के सारे कंटेसटेंट जमकर पार्टी में लगे हुए हैं। बीती रात अर्शी खान ने मुंबई के एक होटल में शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में अर्शी ने टीवी जगत की कई हस्तियों को इनवाइट किया था।
arshi khan
पार्टी में अर्शी खान, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा और आकाश डडलानी ने जमकर मस्ती की। पार्टी के जरिए एक बार फिर से लगभग सभी कंटेस्टेट एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। शिल्पा शिंदे और शो की रनर अप रहीं हिना खान ने इस पार्टी में शिरकत नहीं की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अर्शी ने कहा कि उन्होंने सभी को पार्टी का न्यौता भेजा था। मगर अब सबके ऊपर है कि वो आना चाहते हैं या नहीं।
A post shared by arshi khan (@arshi__begum) on
इस पार्टी के दौरान विकास और ज्योति कुमारी की भी मुलाकात हुई और ज्योति से मिलने बाद विकास सातवें आसमां पर थे। बिग बॉस के घर के अंदर विकास ज्योति के साथ बेहतर बॉन्डिंग शेयर करते थे। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्राइज मनी (6 लाख) का आधा हिस्सा भी ज्योति को देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 11 का ग्रांड फिनाले 14 जनवरी को हुआ था जिसमें शिल्पा शिंदे शो की विनर बनीं थीं। तीन महीने से ज्यादा चले इस शो से बाहर आने के बाद सभी एक बार फिर एक दूसरे से मिलते जुलते दिखाई दे रहे हैं। शो के खत्म होने के बाद अब सभी इसकी सफलता के लिए पार्टी कर रहे हैं।