बिग बॉस 11 से सुर्खियां बटोरने वाली अर्शी खान इन दिनों कुछ अलग करने की कोशिश में लगी हुई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अर्शी स्विमिंग क्लासेस ले रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह जिम में दबकर पसीना बहा रही हैं। आखिरकार बिग बॉस के बाद अब अर्शी क्या करना चाहती हैं।
पढ़ेंः अब तीन बच्चों की मां के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान, 'दंबग 3' में दिखेगा नया रूप
आपको बता दें कि अर्शी खान को स्विमिंग नहीं आती है और इस बात का पता तो उस समय चल गया था जब उन्होंने बिग बॉस 11 में स्विमिंग पूल में डूबकी लगाई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्शी को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। एक्शन से भरे इस रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
इससे पहले भी देखा गया है कि 'बिग बॉस' में नजर आने वाले या फिर 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखने वाले एक-दूसरे शो में नजर आ जाते हैं। जैसे कि हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' से 'बिग बॉस 11' में आई थीं और 'बिग बॉस-10' के सीजन के विजेता मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाई दिए थे। हालांकि अर्शी के खतरों के खिलाड़ी में नजर आने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। वहीं अर्शी खान के मैनेजर फ्लिन रेमेडियोज ने भी ऐसी कोई बात नहीं कही है।
पढ़ेंः अक्षय कुमार की हरकतों से शर्मिंदा हुई 'पैडमैन' की टीम, एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा काम
फिर अर्शी खान क्यों स्विमिंग और जिम की क्लासेस ले रही हैं। वह बिना वजह तो इतनी तैयारी नहीं करेंगी। 'खतरों के खिलाड़ी' में अधिकतर स्टंट पानी से जुड़े होते हैं, शायद अर्शी को कोई सिग्नल मिला होगा जिस वजह से उन्होंने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।