फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरियल में नए लुक पर दर्शकों ने किए भद्दे कमेंट, मिला ऐसा जवाब जिंदगी भर रखेंगे याद

Thu, 18 Jan 2018 02:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi lashes out on the person who called her look pathetic
Divyanka Tripathi
अक्सर एक्टर्स सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से ट्रोल हो जाते हैं वजह चाहे उनकी मेकओवर हो या फिर कोई कमेंट। हाल ही में टीवी की फेवरेट बहू इशिता भल्ला यानी की दिव्यांका त्रिपाठी ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गई।

 
Divyanka Tripathi lashes out on the person who called her look pathetic
Divyanka Tripathi
दिव्यांका इन दिनों फेमस सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में एक नए लुक में नजर आईं। लेकिन उनका ये नया लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई तस्वीर पर कमेंट कर दिया। नोरीन खान के एक शख्स ने लिखा -  'ये बहुत ही खराब है कि आपने एक सीरियल के लिए अपने चेहरे को काला कर लिया। काला होना कोई बुरी बात नहीं है आपने जो किया है वह सही नहीं है।'
Divyanka Tripathi lashes out on the person who called her look pathetic
दिव्यांका त्रिपाठी
इसके बाद दिव्यांका ने जवाब देते हुए लिखा - 'अगर मैंने खुद को थोड़ा सा काला कर लिया तो ये खराब कैसे हो सकता है? क्या आपको सही में लगता है ये खराब है? आप लोग कुछ भी कहने से पहले एक बार भी सोचते नहीं हो। कौन सा एक्टर खुद को इस तरह से दिखाना चाहता है? मैं अपना मेकअप रोजाना खुद करती हूं इसलिए सीरियल का ट्रैक देखिए पहले और कुछ भी कहने की बजाय इज्जत करिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi lashes out on the person who called her look pathetic
divyanka tripathi
आपको बता दें 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में आजकल एक नया ट्रैक शुरू हो गया है जिसमें वो हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में वह भल्ला हाउस की नई नौकरानी बनकर रह रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रमन के पिता ने इशिता को अपना चेहरा दिखाने के लिए मना किया है। जिसकी वजह से इशिता अपना भेस बदलकर घर में रहने के लिए आई हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed