फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP किंग कहलाते थे अर्जुन बिजलानी, टेलीविजन पर लगाई थी हिट शोज की झड़ी

Sat, 31 Oct 2020 08:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 31 Oct 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Arjun Bijlani Birthday Know About Naagin Fame Actors Career and Personal Life
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram: @arjunbijlani

टेलीविजन पर अभिनेता और होस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अर्जुन बिजलानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टेलीविजन के बड़े और चर्चित नामों में अर्जुन का नाम भी शामिल होता है। अर्जुन ने कम उम्र में ही सफलता का स्वाद चख लिया है। अर्जुन का जन्म 31 अक्तूबर 1982 को मुंबई में ही हुआ था। मुंबई में जन्मे किसी भी बच्चे का पहला सपना फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज करना ही होता है। अर्जुन का भी वही सपना था। जन्मदिन पर बताते हैं अर्जुन से जुड़ी कुछ खास बातें...

Arjun Bijlani Birthday Know About Naagin Fame Actors Career and Personal Life
अर्जुन बिजलानी - फोटो : ट्विटर

मुंबई (महाराष्ट्र) के सिंधी परिवार में जन्मे अर्जुन बिजलानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से की थी। उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपने कॉलेज की पढ़ाई की थी। अर्जुन के परिवार में उनके एक छोटे भाई निरंजन बिजलानी भी हैं। अर्जुन जब 19 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। तभी से अर्जुन अपने घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Arjun Bijlani Birthday Know About Naagin Fame Actors Career and Personal Life
अर्जुन बिजलानी, मोनी रॉय - फोटो : फाइल फोटो

अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में धारावाहिक 'कार्तिका' से की थी। लेकिन इससे उन्हें पहचान ना मिल सकी। इसके बाद उन्होंने 'रीमिक्स' नाम के शो में भी काम किया। लेकिन वहां से भी उन्हें खासा फायदा नहीं पहुंचा। अर्जुन को पहचान मिली चार साल कड़ी मेहनत करने के बाद साल 2008 में धारावाहिक 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से। इस धारावाहिक में उन्होंने कैडेट आलेख शर्मा का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Bijlani Birthday Know About Naagin Fame Actors Career and Personal Life
अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी - फोटो : instagram

इसके बाद लगातार अर्जुन का करियर ग्राफ बढ़ता ही गया और उन्होंने 'मोहे रंग दे', 'मिले जब हम तुम', 'इश्क में मरजावां', 'नागिन', 'परदेस में है मेरा दिल', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'जो बीवी से करे प्यार' और 'किचन चैम्पियन' जैसे धारावाहिकों में काम किया। अब अर्जुन अभिनय के साथ साथ शो को होस्ट भी करते हैं। उनके फैंस उन्हें इसमें भी बेहद पसंद करते हैं। अर्जुन ने साल 2013 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा अयान बिजलानी भी है।

विज्ञापन
Arjun Bijlani Birthday Know About Naagin Fame Actors Career and Personal Life
अर्जुन बिजलानी - फोटो : फाइल फोटो

बात करें इस समय अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वो कलर्स टीवी का रियलिटी शो डांस दीवाने के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। इस शो को अर्जुन इसके पहले सीजन से ही लगातार होस्ट कर रहे हैं। बीच में खबरें ऐसी थीं कि इसके तीसरे सीजन को सिडनाज होस्ट करेंगे। लेकिन अर्जुन ने खुद इन खबरों को खारिज कर दिया। शो में जज के रूप में माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया भी नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: अपनी खूबसूरत तस्वीरों की वजह से फिर चर्चा में आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, दिखा खास अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed