फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में निजी जिंदगी पर पांच खुलासे कर चुकीं अर्चना पूरन सिंह, एक बार तो देर रात कार में...

Thu, 21 Nov 2019 05:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 21 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh revealed 5 shocking about replacing Navjot Singh Sidhu to caught in car
Archana Puran Singh and Kapil Sharma - फोटो : instagram

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को शो में तो आपने कई बार मस्ती करते हुए देखा होगा। कपिल अक्सर सिद्धू के शो छोड़ने को लेकर उनकी खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। कपिल के इसी शो में बातों बातों में ना केवल कपिल बल्कि अर्चना भी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं। जानिए अर्चना पूरन सिंह के कपिल के शो में किए गए अब तक के पांच खुलासे। 

Archana Puran Singh revealed 5 shocking about replacing Navjot Singh Sidhu to caught in car
Archana Puran Singh and Parmeet - फोटो : instagram

कार में रोमांस करते वक्त पुलिस ने पकड़ा था
कपिल शो के दौरान कलाकारों से उनके जिंदगी के रोमांटिक पलों के बारे में पूछ रहे थे। इसी दौरान अर्चना ने भी अपने और परमीत के बारे में बताया था। अर्चना पूरन सिंह ने कहा था- 'एक बार मैं और परमीत देर रात कार में रोमांस कर रहे थे। उसी वक्त पुलिसवाला आया और कार के शीशे को खटखटाया। मैं उस वक्त बहुत डर गई थी।' अर्चना ने आगे कहा था- 'पुलिसवालों को बताया कि हम लोग शादीशुदा हैं।' इसके बाद अर्चना ने कहा था- 'यह बहुत रिस्की होता है लेकिन कार में बारिश के मौसम में रोमांस करना अच्छा लगता है।' 

Archana Puran Singh revealed 5 shocking about replacing Navjot Singh Sidhu to caught in car
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram

कपिल शर्मा ने बताया, कैसे खुद को जवान रखती हैं अर्चना पूरन सिंह?
'द कपिल शर्मा शो 'में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला 'पागलपंती' फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान कपिल ने अनिल कपूर की फिटनेस के बारे में बात की थी। कपिल ने कहा  था कि 'अनिल कपूर सुबह चार बजे जगते हैं इसी वजह से फिट रहते हैं।' इसके बाद कपिल ने अर्चना के ऊपर बड़ा खुलासा किया था। कपिल ने अर्चना से मजाक करते हुए कहा था- 'अनिल सर आपको पता है अर्चना जी भी हमेशा जवान रहती हैं क्योंकि वह सुबह चार बजे उठती हैं। जल्दी उठकर सारे सफेद बाल काले कर लेती हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh revealed 5 shocking about replacing Navjot Singh Sidhu to caught in car
Anupam Kher and Archana Puran Singh - फोटो : file photo

अनुपम खेर को KISS करने से मना कर चुकीं अर्चना पूरन सिंह
अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह कई बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आए हैं। अनुपम खेर 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इसी दौरान अनुपम खेर और अर्चना ने किसिंग सीन के बारे में बताया था। इस शो के दौरान अर्चना ने बताया कि उन्होंने फिल्म में अनुपम खेर को किस करने से मना कर दिया था। यह किसिंग सीन फिल्म 'लड़ाई' का था। शो के दौरान अर्चना ने कहा था कि अनुपम ने फिल्म के निर्देशक दीपक शिवदसानी से बात की थी। इसके बाद उन्होंने किसिंग सीन को हटाया। अनुपम के फिल्म से सीन को हटवाने के बाद वह उनसे प्रभावित हुई थीं। 

विज्ञापन
Archana Puran Singh revealed 5 shocking about replacing Navjot Singh Sidhu to caught in car
Navjot Singh Sidhu Archana - फोटो : twitter

कैसे कपिल के शो में ली सिद्धू की जगह?
अर्चना ने लंबे वक्त बाद खुलासा किया कि कैसे उन्हें सिद्धू की जगह इस शो का हिस्सा बनाया गया। अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने यह खुलासा डीएनए वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया था। अर्चना ने बताया कि किस तरह से वह 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुईं। अर्चना ने कहा था- 'जब कपिल शर्मा शो शुरू हुआ था तो वह 'कॉमेडी सर्कस' शो जज कर रही थीं। इस शो का हिस्सा कपिल रह चुके हैं। जब मैं इस शो को कर रही थी तो कपिल के शो के निर्माता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर आए। जब सिद्धू कपिल के शो से 2 हफ्तों के लिए गए तो कपिल ने मुझे महज दो एपिसोड में आने के लिए फोन किया। जब सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए दोबारा जाना पड़ा तो मुझे और एपिसोड में आने के लिए कहा गया। मैं शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक थी क्योंकि स्टेज के पीछे और स्टेज के आगे पूरी कास्ट ज्यादातर 'कॉमेडी सर्कस' की थी। एक तो दोबारा साथ में काम करने का मौका मिल रहा था तो वहीं कपिल और टीम के साथ काम करने में मुझे काफी आराम था।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed