लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद है, सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रह रहे हैं। देश के ऐसे में हालातों में तमाम बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स भी इस समय अपने घरों में ही कैद हैं। ये बॉलीवुड सेलेब्स इस समय का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। कोई घरेलू कामकाज कर रहा है तो कोई करवा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री और रियलिटी शो की जज अर्चना पूरन सिंह इस समय का भरपूर फायदा उठा रही हैं।
Lockdown के बीच अर्चना पूरन सिंह करवा रहीं पति परमीत सेठी से ऐसा काम, वीडियो हो रहा वायरल
लॉकडाउन के बीच हर एक बॉलीवुड सेलेब अपने घर में ही हैं। कोई कुकिंग में हाथ आजमा रहा है, तो कोई लगा हुआ है घर की साफ सफाई करने में। लेकिन रियलिटी शो की जज और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दोनों ही कामों से इतर काम करवाने में लगी हुई हैं। वो भी अपने पति परमीत सेठी से।
दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अर्चना के पति और अभिनेता परमीत सेठी अपने गार्डन में झाड़ू लगा रहे हैं। इस काम में उनका हाथ बटा रही हैं मम्मीजी। इस वीडियो को साझा करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा है, 'आह... घरेलू शासन, जब पति हाथ में झाड़ू उठा ले... झगड़े के लिए नहीं सफाई के लिए। स्पेशल ऑप्स की जगह परमीत सेठी स्पेशल सर्विसेज उपलब्ध करवा रहे हैं।'
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
वीडियो में अर्चना परमीत की टांग खिंचाई करती हुई नजर आ रही हैं। अर्चना वीडियो में परमीत से पूछती हैं कि वो क्या कर रहे हैं। इसके जवाब में परमीत कहते हैं वो माली का काम कर रहे हैं। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि अगर आप अच्छी तरह से झाड़ू लगाएंगे तो आपकी जॉब यहां पर परमानेंट हो सकती है। दोनों के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने नाम हैं। दोनों कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में काम कर चुके हैं। वहीं अर्चना कई रियलिटी शोज की जज भी रह चुकी हैं। फिलहाल अर्चना 'द कपिल शर्मा शो' में जज की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। तो वहीं परमीत सेठी हाल ही में 'स्पेशल ओप्स' वेब सीरीज में नजर आए थे।