'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का विजेता बनने के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। हर जगह उन्हीं की बात हो रही है। सिद्धार्थ शुक्ला की कामयाबी के बीच 'बिग बॉस' सीजन 12 के पूर्व प्रतियोगी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। 'बिग बॉस' का ये प्रतियोगी कोई और नहीं भजन गायक अनूप जलोटा हैं।
2 of 5
anup jalota
- फोटो : file photo
अनूप जलोटा 'बिग बॉस' सीजन 12 में आए थे। हाल ही में जलोटा से सिद्धार्थ शुक्ला के सीजन 13 के विजेता बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अनूप ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में उनसे पूछे जाने पर कहा कि 'वो जानते नहीं कि सिद्धार्थ शुक्ला कौन हैं। वह कैसा दिखता है। अगर मेरे सामने आ जाए तो उसे पहचान भी नहीं पाऊंगा।'
3 of 5
anup jalota and jasleen
- फोटो : file
जलोटा ने आगे कहा- 'जब मैं बिग बॉस के घर में गया तो मेरे लिए वो डेढ़ महीना एक पेड हॉलीडे की तरह था। मुझे दोबारा वहां जाने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर जाऊंगा।' अनूप जलोटा सिद्धार्थ शुक्ला पर दिए गए इस बयान के अलावा पारस छाबड़ा और जसलीन पर दिए गए बयान की वजह से भी चर्चा में हैं।
4 of 5
पारस छाबड़ा, जसलीन मथारू
- फोटो : Social Media
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने इंटरव्यू में अनूप जलोटा से पारस और जसलीन के बारे में पूछा था। जवाब में अनूप ने कहा था- 'मुझे नहीं लगता कि वो जसलीन के लिए सही इंसान हैं। अगर वो एक ही समय में दो बार अपने प्यार को रियलिटी शो में कबूलते हैं तो मुझे नहीं लगता कि जसलीन के लिए सही हैं।'
5 of 5
Paras Chhabra,Jasleen Matharu, anup jalota
- फोटो : amar ujala
जब अनूप से पूछा गया कि अगर आपको घर के अंदर जाने का मौका दिया जाए तो आप उन्हें सही राह दिखाएंगे? इस पर भजन गायक ने कहा था- 'मैं बिल्कुल जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि पारस उनके लिए सही नहीं है।' इसके बाद जब अनूप से पूछा गया कि जसलीन के पार्टनर में क्या खूबियां होनी चाहिए तो उन्होंने कहा- 'उस शख्स को मेरे जैसा होना चाहिए। मैं बर्ताव में कोमल हूं और अपने काम पर हमेशा फोकस रखता हूं। जो अपनी पत्नी को इज्जत दे और बराबरी का महसूस कराए।'
TRP में बिग बॉस 13 के फिनाले एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कपिल शर्मा का शो टॉप 10 से बाहर