इन दिनों रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' काफी चर्चा मेें हैं। इस शो में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। 'मुझसे शादी करोगे' में पारस छाबड़ा से भजन सम्राट अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू भी शादी करने के लिए आई हैं। वहीं पारस छाबड़ा के शो में जसलीन का जाना अनूप जलोटा को पसंद नहीं आया है और वह पारस को जसलीन के लिए सही लड़का भी नहीं मानते हैं। इतना ही नहीं अनूप जलोटा जसलीन के लिए खुद को सबसे सही मानते हैं। ऐसे में अब अनूप जलोटा ने पारस छाबड़ा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अनूप जलोटा ने पारस को बताया लड़कियां बदलने वाला, भजन सम्राट गर्लफ्रेंड जसलीन की शादी को लेकर परेशान
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार अनूप जलोटा ने कहा है कि, 'शो में जाने से पहले जसलीन ने 'मुझसे शादी करोगे' को लेकर ढेर सारी बातें की थीं, लेकिन इस शो के बारे में हमें ठीक से बताया नहीं गया था। इसलिए मुझे नहीं पता कि पारस छाबड़ा कौन है जिससे जसलीन शादी करना चाहती है। मैंने पारस को बिग बॉस 13 में भी नहीं देखा और ना ही उनके बारे में कुछ भी पढ़ा है, लेकिन मैं पारस के बारे में जो बातें सुनी हैं उससे मुझे जसलीन की काफी फिक्र हो रही है।'
अनूप जलोटा ने आगे कहा कि, 'मैंने सुना है कि पारस लड़कियां बदलते रहते हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पता चलता है कि वह लॉयल नहीं है। साथ ही जसलीन का टीचर होने के नातेे भी मेरा फर्ज बनता है कि मैं अपने स्टूडेंट्स की सुरक्षा करूं।' अनूप जलोटा ने ये भी कहा कि जसलीन के 'मुझसे शादी करोगे' जाने पर मुझे उनके पिता से बात करनी होगी। वहीं इससे पहले भी जब अनूप जलोटा से पारस छाबड़ा के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया कि क्या जसलीन के लिए वो बतौर पार्टनर सही हैं? जवाब में अनूप ने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि वो जसलीन के लिए सही इंसान हैं। अगर वो एक ही समय में दो बार अपने प्यार को रियलिटी शो में कबूलते हैं तो मुझे नहीं लगता कि जसलीन के लिए सही हैं।'
जब अनूप से पूछा गया कि अगर आपको घर के अंदर जाने का मौका दिया जाए तो आप उन्हें सही राह दिखाएंगे? इस पर भजन गायक ने कहा- 'मैं बिल्कुल जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि पारस उनके लिए सही नहीं है।' इसके बाद जब अनूप से पूछा गया कि जसलीन के पार्टनर में क्या खूबियां होनी चाहिए तो उन्होंने कहा- 'उस शख्स को मेरे जैसा होना चाहिए। मैं बर्ताव में कोमल हूं और अपने काम पर हमेशा फोकस रखता हूं। जो अपनी पत्नी को इज्जत दे और बराबरी का महसूस कराए।'
'मुझसे शादी करोगी' शो में आने से पहले जसलीन मथारू 'बिग बॉस 12' में आई थीं। शो के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी हैं। इस स्वयंवर में एक कंटेस्टेंट ने जसलीन से अनूप जलोटा को लेकर सवाल भी किया था। शो में जसलीन के अलावा पारस का दिल जीतने कई कंटेस्टेंट्स आई हैं जिसमें से एक हिना पांचाल भी हैं। हिना पांचाल ने शो के दौरान जसलीन से पूछा था कि 'अनूप जी कैसे हैं? बिग बॉस में तो आप कपल के तौर पर आए थे?' हिना का ये सवाल सुनकर जसलीनपल भर के लिए हक्की-बक्की रह गई थी। फिर जसलीन हिना को जवाब में कहा था,'अब तो बरसों पुरानी दोस्ती भी सवाल उठाने लगी है। ये सब पारस की वजह से।
पढ़ें: Bigg Boss से बाहर आते ही रश्मि ने की सिद्धार्थ की तारीफ, वायरल वीडियो में बोली ये बात