फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss से बाहर आते ही रश्मि ने की सिद्धार्थ की तारीफ, वायरल वीडियो में बोली ये बात

Mon, 24 Feb 2020 06:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Feb 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai praised Sidharth Shukla in tiktok video
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

रियलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो गया है, लेकिन शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट्स किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिली थीं। इन दोनों ने शो के अंदर एक-दूसरे की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे भी किए थे। हालांकि बिग बॉस 13 के खत्म होने तक रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सामान्य बातचीत होने लगी थीं। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ की है। 



Bigg Boss 13 Rashami Desai praised Sidharth Shukla in tiktok video
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

दरअसल सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई का एक टिकटॉक वीडिया काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी और सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में रश्मि कहती हैं 'हां हां शुक्ला रॉक्स, रश्मि भी रॉक्स'। अभिनेत्री के इस वीडियो को trendgyann नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने अकाउंट पर साझा किया है। रश्मि के वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने फैंस की सवालों को जवाब दे रही हैं।

Bigg Boss 13 Rashami Desai praised Sidharth Shukla in tiktok video
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

रश्मि के इस वीडियो पर उनके और सिद्धार्श शुक्ला के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला के विजेता बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2020 के आयोजन रश्मि से पूछा गया कि 'लोग कह रहे हैं कि सिद्धार्थ फिक्स्ड विनर थे।' इस पर रश्मि ने कहा कि 'अगर लोग इस पर बात कर रहे हैं तो लोगों ने आपको बताया होगा कि विजेता कौन होना चाहिए, कौन जीता। मैं कौन हूं किसी की जीत पर सवाल उठाने वालीं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही बेवकूफी भरा सवाल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai praised Sidharth Shukla in tiktok video
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

आगे रश्मि से पूछा गया कि 'सिद्धार्थ से आपका काफी झगड़ा हुआ अब वो शो जीत चुके हैं। इस पर क्या कहना चाहेंगी?' रश्मि ने कहा कि 'अच्छी बात है वो शो जीते हैं। उन्होंने कुछ कहा होगा तभी मैंने चाय फेंकी होगी। उस मोमेंट को लेकर हमारे बीच सब ठीक हो चुका है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#sidrarocks 😁😍👏 . . What's your reaction...? . . ***WARNING*** ❌Don't ABUSE in Comment section, otherwise I'll BLOCK you❌ . . Comment must ur opinion about this post ?🤔 . Share and tag to all #Realityshow lover . ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ More updates follow 👉 @trendgyann ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ . . #siddharthshukla #rashmidesai #mahirasharma #paraschhabra #asimriaz #artisingh #shehnazgill #shefalijariwala #SalmanKhan #BB13 #vikasgupta #bollywood #colorstv

A post shared by TRENDGYAN KHABRI🌐 (@trendgyann) on

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai praised Sidharth Shukla in tiktok video
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot

इससे पहले रश्मि देसाई ने कहा, 'सिद्धार्थ शुक्ला मुझसे जिस तरीके से बात करते थे वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। सिर्फ मैं ही नहीं घर की बाकी लड़कियां भी सिद्धार्थ के बारे में ऐसा ही सोचती थीं। हमारी सोच कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाई। बिग बॉस 13 का जब सीजन खत्म होने जा रहा था, तब मेरे और सिद्धार्थ के बीच में काफी कुछ सामान्य हो गया था।' बता दें कि 'बिग बॉस 13' का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनलिस्ट थे। आरती और पारस के बाद शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, शहनाज और रश्मि थे लेकिन रश्मि देसाई टॉप 3 में जगह नहीं बना पाई थीं।

पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के जीतने के पांच दिन बाद ये क्या बोल गईं रश्मि देसाई? कनेक्शन आसिम रियाज से जुड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed