फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जसलीन-पारस की शादी को लेकर अनूप जलोटा का बयान, बोले- 'उसे मेरे जैसा पार्टनर मिलना चाहिए'

Sat, 22 Feb 2020 04:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Anup Jalota reaction on Jasleen Matharu wedding with Paras Chhabra
Jasleen, Anup Jalota and Paras Chhabra - फोटो : file photo

भजन सम्राट अनूप जलोटा जसलीन मथारू को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। 'बिग बॉस' सीजन 12 में अनूप जलोटा जसलीन के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे। शो के दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था हालांकि बाद में इसे झूठा बताया। वहीं अब जसलीन पारस छाबड़ा के स्वयंवर में हिस्सा लेने पहुंची हैं। जसलीन के इस शो में पहुंचते ही भजन गायक ने जसलीन की पारस से शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

Anup Jalota reaction on Jasleen Matharu wedding with Paras Chhabra
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अनूप जलोटा ने जसलीन की शादी को लेकर अपनी राय दी। जब अनूप जलोटा से पारस छाबड़ा के रिलेशनशिप के बारे में कहा गया और पूछा गया कि क्या जसलीन के लिए वो बतौर पार्टनर सही हैं? जवाब में अनूप ने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि वो जसलीन के लिए सही इंसान हैं। अगर वो एक ही समय में दो बार अपने प्यार को रियलिटी शो में कबूलते हैं तो मुझे नहीं लगता कि जसलीन के लिए सही हैं।' 

Anup Jalota reaction on Jasleen Matharu wedding with Paras Chhabra
Jasleen Matharu and Paras - फोटो : Instagram

जब अनूप से पूछा गया कि अगर आपको घर के अंदर जाने का मौका दिया जाए तो आप उन्हें सही राह दिखाएंगे? इस पर भजन गायक ने कहा- 'मैं बिल्कुल जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि पारस उनके लिए सही नहीं है।' इसके बाद जब अनूप से पूछा गया कि जसलीन के पार्टनर में क्या खूबियां होनी चाहिए तो उन्होंने कहा- 'उस शख्स को मेरे जैसा होना चाहिए। मैं बर्ताव में कोमल हूं और अपने काम पर हमेशा फोकस रखता हूं। जो अपनी पत्नी को इज्जत दे और बराबरी का महसूस कराए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anup Jalota reaction on Jasleen Matharu wedding with Paras Chhabra
jasleen matharu

'मुझसे शादी करोगी' शो में आने से पहले जसलीन मथारू 'बिग बॉस 12' में आई थीं। शो के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी हैं। इस स्वयंवर में एक कंटेस्टेंट ने जसलीन से अनूप जलोटा को लेकर सवाल भी किया था। शो में जसलीन के अलावा पारस का दिल जीतने कई कंटेस्टेंट्स आई हैं जिसमें से एक हिना पांचाल भी हैं। 

विज्ञापन
Anup Jalota reaction on Jasleen Matharu wedding with Paras Chhabra
Jasleen Matharu - फोटो : Instagram

हिना पांचाल ने शो के दौरान जसलीन से पूछा था कि 'अनूप जी कैसे हैं? बिग बॉस में तो आप कपल के तौर पर आए थे?' हिना का ये सवाल सुनकर जसलीनपल भर के लिए हक्की-बक्की रह गई थी। फिर जसलीन हिना को जवाब में कहा था,'अब तो बरसों पुरानी दोस्ती भी सवाल उठाने लगी है। ये सब पारस की वजह से। 

नेहा कक्कड़ का आदित्य नारायण से जुड़ा बड़ा खुलासा, बताया असलियत में कब हो रही है शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed