अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन ने शिवाशीष को गिनवाए अपनी बॉडी के सारे टैटू, VIDEO हो गया वायरल
घर में दोनों नॉर्मल व्यवहार करते नजर आ रहे हैं । दोनों की सभी घरवालों के साथ अच्छी बन रही है । हाल ही में जसलीन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जसलीन, अनूप जलोटा की गैर मौजूदगी में शिवाशीष को अपनी बॉडी पर बने टैटू गिनवा रही हैं ।
जसलीन और शिवाशीष के पास कृति भी खड़ी हैं । कृति, जसलीन से पूछती हैं कि आपने कितने टैटू बनवाए हैं । तब जसलीन कहती हैं-13। कृति और शिवाशीष दोनों जसलीन के टैटू गिनने लगते हैं । कुछ टैटू नहीं दिखते हैं तो कृति, जसलीन से कहती हैं कि दिखा रही हो या अनूप जी से पूछूं ।
A post shared by Bigg Boss 12 💙 (@biggboss_khabri) on
कृति की इस बात पर जसलीन कहती हैं- ओ प्लीज । फिर जसलीन खुद ही अपने 13 टैटू गिनवा देती हैं । बता दें कि जसलीन और अनूप ने घर में ये कहकर एंट्री ली है कि वो रिलेशन में हैं । लेकिन कैमरे पर अभी तक उनकी कोई भी केमेस्ट्री नजर नहीं आई है ।
जसलीन और अनूप के अलावा घर में एक और लव केमेस्ट्री दिखने लगी है । इस नए प्यार के पंछी का नाम है शिवाशीष और कृति । जी हां, कृति और शिवाशीष की अलग ही केमेस्ट्री दिख रही है । दोनों पर्सनल बातें शेयर करते हैं। साथ ही अक्सर दोनों को साथ में समय बिताते देखा जाता है ।