टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर को बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड हुई थी। अंकिता के पति विक्की जैन रायपुर के हैं, ऐसे में अंकिता और विक्की का रिसेप्शन रायपुर में रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कोविड प्रोटकॉल के चलते रिसेप्शन के रद्द कर दिया गया है। दरअसल कोरोना के बढ़ते केस की वजह से छत्तीसगढ़ में कोविड गाइडलाइंस में बदलाव किया गया है जिसके चलते फिलहाल के लिए अंकिता और विक्की का रिसेप्शन टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्थिति सामान्य होने के कुछ समय बाद रिसेप्शन रखा जाएगा।
Ankita-Vicky wedding: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन का रिसेप्शन कैंसल, कोविड प्रोटोकॉल बना वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन