फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhane grah pravesh rasm Video new bride ankita of her in laws house with husband Vicky Jain

Video: विक्की जैन के घर में यूं हुआ नई बहू का स्वागत, सिर पर पल्लू संभालती हुई नजर आईं अंकिता लोखंडे

Mon, 20 Dec 2021 05:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 05:27 PM IST
सार

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाई, इस दौरान वे एक दम देसी अंदाज में साड़ी का पल्लू अपने सिर पर लेती नजर आ रही थी।

विज्ञापन
Ankita Lokhane grah pravesh rasm Video new bride ankita of her in laws house with husband Vicky Jain
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ अपनी मैरिड लाइफ शुरू कर चुकी हैं। इन दिनों अंकिता एक के बाद एक वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने विक्की जैन संग ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई, जिसमें टीवी जगह के कई जाने माने सितारे नजर आए। अंकिता ने शादी के बाद पहली बार अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसका वीडियो और तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए थे। अब अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे देसी अंदाज में अपनी ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Ankita Lokhane grah pravesh rasm Video new bride ankita of her in laws house with husband Vicky Jain
अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अंकिता लोखंडे ने रॉयल ब्लू कलर की गोटेदार साड़ी पहनी हुई है और वे अपने ससुराल में गृह प्रवेश की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। नई नवेली दुल्हन अंकिता हल्दी से दरवाजे पर अपने हाथों की छाप लगाती हैं। उनके साथ पति विक्की जैन भी हल्दी के छाप लगाते हैं। इसके बाद अंकिता ने गृह प्रवेश किया। इस दौरान अंकिता का अंदाज बिल्कुल देसी बहू की तरह था। उन्होंने अपने सिर पर पल्लू लिया हुआ था। गृह प्रवेश के बाद अंकिता ने सभी बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे अब मिसेज अंकिता लोखंडे जैन बन चुकी हैं। अपने ससुराल में गृह प्रवेश की वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, मिस्टर विक्की जैन के परिवार के साथ नई शुरुआत। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अंकिता लोखंडे को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मिसेज जैन के रूप में नए सफर की हार्दिक शुभकामनाएं तो वहीं एक और यूजर ने भी अंकिता को बधाई देते हुए लिखा, हमारी प्यारी अर्चना गॉड ब्लेस यू डियार हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, आपकी मैरिड लाइफ के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। फैंस अंकिता की इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed