फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर मंच पर रो पड़ीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- 'पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा'

Fri, 18 Dec 2020 04:42 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 18 Dec 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande remembering sushant singh Rajput in an award function
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी टीवी पूरे लॉकडाउन के दौरान अपने दर्शकों के बीच खुशियां फैलाने की कोशिश करता रहा है। जुलाई में धारावाहिकों की शूटिंग फिर से शुरू होते ही चैनल ने कुछ ताजातरीन शोज भी पेश किए। अब साल का वह समय आ गया है, जब इन धारावाहिकों को बनाने वालों और इनमें काम करने वालों को सलाम करने का जश्न होता है।

ankita lokhande remembering sushant singh Rajput in an award function
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खुशियों का ताला खोलने की इस कोशिश के तहत अब बारी है साल के सबसे बड़े कार्यक्रम यानी जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020 की, जिसका प्रसारण साल के आखिरी शनिवार को होने जा रहा है। कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान सबकी निगाहें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के नृत्य पर ही टिकीं रहीं। उम्मीद की जा रही है कि दर्शक भी उनकी ये प्रस्तुति टकटकी लगाकर देखेंगे।

ankita lokhande remembering sushant singh Rajput in an award function
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को एक ही छत के नीचे अपने फेवरेट सितारों को देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों में टीवी सितारों को प्रतिष्ठित जी रिश्ते अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी लोकप्रिय टीवी सितारे अपनी जोरदार प्रस्तुतियां भी देंगे। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इस दौरान अपने को-स्टार रहे दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को एक दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि देती दिखेंगी।



विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande remembering sushant singh Rajput in an award function
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान अंकिता अपने मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ की किरदार अर्चना बनकर मंच पर आईं और इसके टाइटल ट्रैक ‘साथिया तूने क्या किया’ पर झूम उठीं। उन्होंने जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के गानों के एक अद्भुत संकलन पर भी अपनी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
ankita lokhande remembering sushant singh Rajput in an award function
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान अंकिता फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के गाने ‘कौन तुझे..’ और ‘जब तक..’, फिल्म ‘राब्ता’ के गाने ‘मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड’, फिल्म ‘केदारनाथ’ के गानों ‘स्वीटहार्ट’ और ‘नमो नमो’ के अलावा ‘काय पो चे’ और ‘दिल बेचारा’ के भी कुछ गानों पर नाचती दिखीं। इसी दौरान लोग भावुक हुए तो अंकिता की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, “पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा। हम सभी तुम्हें बहुत मिस करते हैं सुशांत।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed