टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने ये हैं मोहब्बतें के फेम एक्टर करण पटेल संग शादी की है। उनकी एक बेटी मेहर है। अंकिता फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपनी बेटी की पर फोकस कर रही हैं। अंकिता भार्गव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ज्यादातर तस्वीरों और वीडियोज में वह अपनी बेटी को आर्ट और क्राफ्ट सिखाती नजर आती हैं। हाल में अंकिता ने एक इंटरव्यू के दौरान करण से शादी होने के बाद अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने उस मुश्किल दौर के बारे में भी बताया जब उनका मिसकैरेज होने पर उन्हें ट्रोल किया गया था।
2 of 5
अंकिता भार्गव, करण पटेल
- फोटो : insta
अंकिता ने ETIME को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह वापस काम पर आना चाहती हैं लेकिन अभी उनके लिए बेटी पहली प्रायोरिटी है। इसलिए वह अभी काम पर कम ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब टीवी, या फिर फिल्मों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर काम करना चाहती हैं। इस दौरान बातचीत करते हुए अंकिता भार्गव में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने बात करते हुए बताया कि जब उनकी शादी एक्टर करण से हुई तो उनकी खूब आलोचना की गई। इसके बाद उनकी बेटी मेहर की तस्वीर रिवील ने करने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया। अंकिता कहती हैं कि जब करण ने उनकी बेटी मेहर की तस्वीर शेयर की तो मैं चौंक गई। हालांकि इस बर ट्रोल नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद जब वह खुद मेहर के साथ वीडियो शेयर करने लगीं तो ट्रोलिंग बंद हो गई।
3 of 5
अंकिता भार्गव, करण पटेल
- फोटो : insta
अंकिता ने बात करते हुए बताया की जब उन्हें ट्रोल किया गया तो उस समय करण इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थे। इसलिए जब मैं बताती थी कभी करण को इस बारे में पता चलता था। एक बार मैं इन सब चीजों से बहुत ज्यादा परेशान होने लगी तो मैंने इस बारे में बताया। करण ने कहा यह सब बंद करो और इसके बारे में मत सोचो। कौन हैं ये लोग और क्या इनको जानती हो। वह कमजोर लोग हैं।'
4 of 5
अंकिता भार्गव, करण पटेल
- फोटो : insta
इस बारे में एक्ट्रेस ने बात करते हुए कहा कि जब उनका मिसकैरेज हुआ था तब भी उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। इस ट्रोलिंग की वजह से पापा सदमे में आ गए थे और उनका ब्लड प्रेशर तक बढ़ गया था। इन सब चीजों की वजह से करण ने अपना आपा खो दिया और कई तस्वीरें शेयर कर दीं। इसके बाद फिर से मेहर को ट्रोल किया जाने लगा तो करण को और भी गुस्सा आ गया।
5 of 5
अंकिता भार्गव, करण पटेल
- फोटो : insta
अंकिता भार्गव कहती हैं कि ट्रोलिंग को अनदेखा करना ही बेहतर रहता है हालांकि ट्रोल करने वालों पर उनका गुस्सा भी फूटा और उन्होंने कहा 'एक बार मुझे पता चल जाए कि ट्रोल कौन करता है तो मैं उसके चेहरे पर एक मुक्का मारूंगी, उससे मुझे खुशी मिलेगी, लेकिन दुर्भाग्य से हमें पता नहीं चल पाता है कि ये लोग कौन होते हैं।' आपको बता दें कि साल 2015 में करण और अंकिता शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद साल 2018 में अंकिता प्रेग्नेंट हुईं लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था। इसके एक साल बाद उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया।